विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dussehra 2023: बिहार के प्रमुख शहरों में रावण दहन कहां और कितने बजे होगा? पटना में निकलेगी शोभयात्रा

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Tue, 24 Oct 2023 08:36 AM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2023 09:41 AM (IST)

आज यानी कि 24 अक्टूबर देश भर में रावणवध समारोह का आयोजन किया जाएगा। पटना में शोभायात्रा दोपहर दो बजे ...और पढ़ें

पटना में दोपहर दो बजे से निकाली जाएगी शोभयात्रा
पटना में दोपहर दो बजे से निकाली जाएगी शोभयात्रा

HighLights

  1. गया में हर हाल में 4:30 से पांच बजे के बीच रावण दहन
  2. रावण वध में अद्भुत आतिशाबाजी का दिखेगा नजारा

जागरण टीम, पटना/गया/मुंगेर। बिहार में आज हर्षोल्लास के साथ दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। पटना के गांधी मैदान में रावणवध समारोह का आयोजन होगा। यहां इस वर्ष रावण का पुतला 70, मेघनाद का 65 एवं कुंभकरण का 60 फीट का तैयार किया गया है। राजधानी में रावण दहन मंगलवार शाम पांच बजे होगा। आइए जानते हैं प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में कहां और कितने बजे रावण दहन किया जाएगा।

राज्यपाल करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

राजधानी पटना में समारोह का उद्घाटन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी हो गई है। गांधी मैदान में रावण वध समारोह शुरू होने से पूर्व नागाबाबा ठाकुरबाड़ी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, निषादराज, विभीषण, सुग्रीव, जामवंत एवं अंगद आदि शामिल होंगे। शोभायात्रा दोपहर दो बजे नागाबाबा ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ कर दी जाएगी, जो शहर के नाला रोड, आर्य कुमार रोड, मछुआटोली, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी। 

गया में रावण दहन का समय

वहीं, गया की बात करें तो यहां जिला पदाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने गांधी मैदान में विजयदशमी के दिन आयोजित होने वाले रावण दहन के तैयारियों को लेकर रविवार को निरीक्षण किया।

उन्होंने रावण दहन आयोजक तथा नगर निगम को सख्त निर्देश दिया कि रोशनी का पुख्ता इंतजाम रखें ताकि किसी भी व्यक्ति को रावण दहन के पश्चात घर वापसी में रोशनी की कोई समस्या ना रहे।

उन्होंने निर्देश दिया कि हर हाल में 4:30 से 5.30 बजे के बीच रावण दहन कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए 5:30 बजे तक हर एक व्यक्ति गांधी मैदान परिसर को खाली कर दे।

उन्होंने कहा कि बैरिकेटिंग का पुख्ता इंतजाम रखें। सभी प्रवेश एवं निकास गेट पर सभी प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रखें। गांधी मैदान परिसर तथा सभी गेटों के समीप पीएस सिस्टम सुचारू रखें।

  • गया में स्थान गांधी मैदान में समय 5.30 बजे।
  • वजीरगंज के तरवां में केदारनाथ उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में समय 6 बजे।
  • वजीरगंज के कधरिया में शाम 5 बजे।
  • डोभी ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में शाम 6 बजे।
  • शेरघाटी रंगलाल इंटर स्कूल खेल परिसर में शाम 6 बजे।
  • कोंच के काबर गढ़ पर शाम 5 बजे।
  • सर्वोदय विद्या मंदिर प्लस टू विद्यालय गुरारु खेल मैदान में शाम 5 बजे।
  • नरसिंह स्थान खेल मैदान कोंची गांव में शाम 5 बजे।

बक्सर में रावण दहन का समय

इसके अलावा, बक्सर में भी रावण दहन की पूरी तैयारी कर ली गई है। आज दोपहर 3.00 बजे से रामलीला का मंचन प्रारंभ होगा, जो देर शाम तक चलेगा। वैसे किला मैदान में होने वाले रावण वध कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहते देखा गया है। इसलिए काफी भीड़ होने की संभावना है।

यहां रावण वध देखने बिहार सहित उत्तर प्रदेश के सीमाई क्षेत्रों से भी लोग काफी संख्या में आते हैं। इस बाबत समिति के पदाधिकारियों ने दशहरे के दिन लोगों को भीड़ से बचने के लिए समय पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सुरक्षित स्थान ग्रहण कर लेने की लोगों से अपील की है।

सीतमढ़ी जिले में नहीं जलेगा रावण

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीतामढ़ी जिले में इस साल भी रावण दहन नहीं होगा। जानकारी के अनुसार, दो दशक पहले यहां रावण दहन का कार्यक्रम हुआ था, परंतु इसके बाद यह आयोजन रोक दिया गया।

मुंगेर में रावण दहन का समय

वहीं, मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध की तैयारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, यहां शाम छह बजे रावण को जलाने का कार्यक्रम तय किया गया है।

  1. अरवल में बैदराबाद इंग्लिश, बैदराबाद चौकी, कोरियम, झिकटिया और रोहाई मैदान में रावण दहन 4 से 6 बजे के बीच होगा।
  2. आरा में महावीर मंदिर के नजदीक रामलीला मैदान में रात आठ बजे रावण दहन होगा।
  3. नवादा के हरिश्चन्द्र स्टेडियम में 5 से साढ़े 5 बजे के बीच रावण दहन होगा।
  4. हाजीपुर में शाम 4 बजे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय रावण दहन करेंगे।
  5. दरभंगा के शिवाजीनगर में शाम छह बजे और केवटी व ननोरा में शाम सात बजे रावण दहन होगा।
  6. सिवान में वीएम हाई स्कूल सह डायट के प्रांगण में शाम 4 बजे रावण दहन होगा।
  7. कैमूर के कुदरा रामलीला मैदान में रात 9 बजे रावण दहन होगा।
  8. कैमूर जिले के मोहनियां में दुर्गा पड़ाव मैदान पर शाम सात बजे रावण होगा।
  9. औरंगाबाद में रावण दहन कार्यक्रम शाम 6 बजे गांधी मैदान में होगा।
  10. बक्सर में रावण दहन कार्यक्रम किला मैदान में शाम 5 बजे होगा।

यह भी पढ़ें- पटना के गांधी मैदान में जलेगा 70 फुट का रावण, गांधी मैदान पर 91 कैमरों की होगी नजर; सीएम नीतीश करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

यह भी पढ़ें- Dussehra In Patna: पटना में चकाचौंध रोशनी में जलेगा रावण, CCTV कैमरों से रहेगी नजर; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।