Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Earthquake in Bihar: बिहार के किस-किस जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए, कहा-कहां हुआ जान-माल का नुकसान

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 08:03 AM (GMT+05:30)

    सुबह-सुबह बिहार के कई जिलों में भूकंप के तेज झटकों के चलते लोग घर से बाहर निकलने के मजबूर हो गए। बहुमंजिला इमारत पर लोगों को अधिक झटके महसूस हुए। आइए ...और पढ़ें

    बिहार में महसूस किए गए भूंकप के झटके (जागरण)
    बिहार में महसूस किए गए भूंकप के झटके (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
    2. नेपाल से सटे जिलों में अधिक देर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए
    3. भूकंप के तेज झटकों के चलते घर से बाहर निकले लोग

    जागरण टीम, पटना/ सारण/मुजफ्फरपुर। Earthquake in Bihar: बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई जा रही है, हालांकि कई जिलों में 7.1 की तीव्रता भी बताई जा रही है। करीब 12 से 15 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    झटके इतने तेज थे कि डर के मारे लोग घर से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। बहुमंजिला इमारत पर लोगों को अधिक झटके महसूस हुए। आइए आपको बताते हैं हर जिले का हाल, जान-माल का नुकसान हुआ या नहीं?

    नेपाल से सटे जिलों में अधिक तीव्रता महसूस की गई। शिवहर में 7.1 तीव्रता बताई जा रही है। तो वहीं सहरसा, सुपौल, पूर्णिया में भूकंप के झटके महसूस हुए।

    पटना में भूकंप के झटके

    बिहार की राजधानी पटना में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई जगह लोग घर से बाहर निकल गए। यहां रिक्टर स्केस पर तीव्रता 5.3 मापी गई। यहां भी फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

    सारण में भी भूकंप के झटके, फिलहाल जान-माल का नुकसान नहीं

    मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह 6:36 में भूकंप के झटकों से कई इलाकों की धरती हिल गई। इस दौरान अधिकांश लोग सोए हुए थे। कई लोग झटके महसूस होने के बाद अपने घरों से बाहर निकल गए। 

    खबरें और भी

    मुजफ्फरपुर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस

    मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में मंगलवार सुबह करीब 6:37 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके के बाद कड़ाके की ठंड में लोग घरों से बाहर निकल गए। शोर मचाना शुरू कर दिया, हालांकि तब तक झटके खत्म हो गए।

    भूकंप को तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है। खबर लिखे जाने तक फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

    पूर्वी चंपारण में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

    पूर्वी चंपारण जिले के कई इलाकों में मंगलवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटकों के कारण पकड़ीदयाल अनुमंडल के कई गांवों में लोग सुबह करीब 6:30 बजे कड़ाके की ठंड के बाद भी अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    मुंगेर, समस्तीपुर में भी भूकंप के झटके

    मुंगेर और समस्तीपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हलांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक यहां जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

    सीतामढ़ी में भी भूकंप के झटके

    सीतामढ़ी जिले में सुबह करीब 6:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटका महसूस होने पर कई लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे कोई क्षति की सूचना नहीं है।

    शेखपुरा में भी भूकंप के झटके महसूस

    शेखपुरा में भी हल्का भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किया। हालांकि, यहां भी फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

    Earthquake in Bihar: बिहार में 17 सेकेंड तक डोली धरती, कई जिलों में कांप उठे लोग; सड़क पर लगी भीड़

    Earthquake: भूकंप से कांपी तीन देशों की धरती, बिहार में 17 सेकेंड तक महसूस हुए झटके; असम और सिक्किम में भी असर