यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: लालू यादव के करीबी की बढ़ी मुश्किलें, ED ने 56.86 करोड़ की संपत्ति कर ली जब्त
ED Raid Amit Katyal प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर से लालू यादव के करीबी को जोरदार झटका दिया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजद प्रमुख ला ...और पढ़ें

HighLights
- ईडी ने अमित कात्याल व अन्य की 56.86 करोड़ की संपत्ति जब्त की
- फर्जी कंपनियों जरिये अमित कात्याल ने 400 करोड़ विदेश भेजे
अमित कात्याल औक उसके भाई पर विदेश में पैसे रखने के आरोप
कौन है अमित कात्याल
- लालू यादव का करीबी अमित कात्याल एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है।
- अमित कात्याल ने लालू प्रसाद यादव की ओर से नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से जमीन खरीदी थी।
- कात्याल को इससे पहले ईडी ने 11 नवंबर, 2023 को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया था।
अमित कात्याल पर क्या है आरोप
आरोप है कि कात्याल ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद की तरफ से कई नौकरी चाहने वालों से जमीन हासिल की थी। जमानत की मांग करते हुए अमित कात्याल ने कहा कि जांच एजेंसी घोटाले में शामिल होने के संबंध में उनके खिलाफ कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सकी। वहीं, ईडी ने अमित कात्याल की याचिका का विरोध किया। अब ईडी ने अमित कात्याल की मुश्किलें और बढ़ा दी है।