Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: चुनाव में ये एप होंगे मददगार, मतदाता व उम्मीदवारों को मिलेंगी कई सुविधा

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 08:05 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के बिगुल बजने के साथ सातों चरणों में होने वाले इस चुनाव में तकनीक का खूब बोलबाला रहेगा और तकनीक के माध्यम से मतदाताओं से लेकर उम्मीदवारों ...और पढ़ें

    भारत निर्वाचन आयोग ने लॉन्च किए एप और वेबसाइट (फाइल फोटो)
    भारत निर्वाचन आयोग ने लॉन्च किए एप और वेबसाइट (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. केवाइसी और वीएचए एप से मिलेगी हर जानकारी
    2. नामांकन, जुलूस, रोड शो एवं सभा की अनुमति की भी एप से मिलेगी

    जागरण संवाददाता, पटना। ECI Launched Many Apps And Website: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रशासन तो पहले से तैयारी में जुटा था अब राजनीतिक दल भी मैदान में उतरने ही वाले हैं। सात चरणों में होने वाले इस चुनाव में तकनीक का खूब बोलबाला रहेगा।

    तकनीक के माध्यम से मतदाताओं से लेकर उम्मीदवारों तक को कई तरह की सहूलियत मिलेगी। बात चाहे नामांकन की हो या जुलूस, रोड शो एवं सभा की अनुमति की। सबकुछ ऑनलाइन कराना संभव होगा। हालांकि, इसके अलावा ऑफलाइन नामांकन की सुविधा भी पूर्व की तरह मिलेगी।

    सुविधा पोर्टल से ऑनलाइन नामांकन

    कई तरह के एप और पोर्टल भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए हैं। इनमें एक है सुविधा पोर्टल। https://suvidha.eci.gov.in/ पोर्टल और एप भारत निर्वाचन आयोग ने विकसित किया है।

    इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें इसपर लागिन कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

    आवेदन की स्थिती हो सकेगी ट्रेक

    इस पर आवेदन करने के बाद आवेदन की स्थिति को देख यानी ट्रैक भी कर सकेंगे। वे ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर सकते हैं।

    हालांकि ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कापी लेकर उम्मीदवार को निर्धारित समय पर निर्वाची पदाधिकारी अथवा प्राधिकृत सहायक निर्वाची पदाधिकारी के यहां जमा करना होगा। इसके अलावा रोड शो, जुलूस, सभा की अनुमति के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है।

    एस एप से मिलेगी चुनाव की जानकारी

    गौरतलब है कि वीएचए (वोटर हेल्पलाइन एप) से चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी मिल सकेगी। मतदाता सूची में नाम देखने समेत अन्य जानकारी के लिए मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड करना होगा।

    खबरें और भी

    वहीं केवाइसी (नो योर कैंडिडेट) एप से चुनाव लड़ने वाले सारे प्रत्याशियों की पूरी कुंंडली दिख जाएगी। सी विजिल एप से चुनाव की धांधली की शिकायत की जा सकेगी।

    ये भी पढे़ं- फातमी ने Nitish Kumar को कर दिया Bye-Bye! जदयू नेताओं ने बताई सियासी खेल की 'इनसाइड स्टोरी'

    ये भी पढे़ं- लालू तो कभी-कभी आते हैं... RJD के इस दिग्गज के हाथ वॉर रूम की कमान, बाकी दलों का ये है हाल