विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर 20 रुपये प्रति घंटा दे लें AC का आनंद, बच्चों के लिए अलग व्यवस्था; कैंटीन भी

Published: Sat, 28 Jun 2025 03:57 PM (IST)

पाटलिपुत्र स्टेशन पर एसी रूम बनकर तैयार हो गया है। यहां समय बिताने के लिए 20 रुपये प्रति घंटे चुकाने ...और पढ़ें

पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर एसी रूम की सुविधा और बेहतर हो गई है। सांकेतिक तस्वीर।
पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर एसी रूम की सुविधा और बेहतर हो गई है। सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बच्चों के लिए दस रुपये शुल्क निर्धारित
  2. बच्चों के लिए एक छोटी-कैंटीन भी

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी के पाटलिपुत्र स्टेशन पर एसी रूम बनकर तैयार हो गया है। आप एससी रूम में समय बिताना चाहते हैं तो प्रति घंटे 20 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, बच्चों के लिए दस रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। एसी वेटिंग हाल के अंदर सोफे की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा एक छोटी-कैंटीन भी बनाई गई है। जहां पर आप बैठकर चाय-काफी का आनंद ले सकते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यहां पर एसी हाल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। गर्मी के दिनों में यहां पर काफी परेशानी हो रही थी।

इसी के मद्देनजर के रेलवे की ओर से एसी वेटिंग हाल का निर्माण किया गया है। यात्रियों की भीड़ भी यहां पर अच्छी हो रही है। खासकर परिवार के साथ काफी लोग एसी हाल का आनंद ले रहे हैं। जिन गाड़ियों के आने में विलंब होता है, उसके यात्री एसी वेटिंग हाल में बैठकर आराम करते हैं। स्टेशन के खुले परिसर में तो पसीना एवं उमस से लोग परेशान रह रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।