Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बेउर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर EOU की ताबड़तोड़ छापामारी, इस मामले में हुआ एक्शन

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 12:33 PM (IST)

    पटना के बेउर जेल के अधीक्षक विधु कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके कई ठिकानों पर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने छापामारी की है। यह कार्रवाई भ्र ...और पढ़ें

    बेउर जेल अधीक्षक के कई ठिकानों पर रेड (जागरण फोटो)
    बेउर जेल अधीक्षक के कई ठिकानों पर रेड (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. बेउर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर ईओयू का छापा
    2. 146% आय से अधिक संपत्ति मिली प्रारंभिक जांच में

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: पटना के आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर के अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शनिवार को छापामारी की है। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल अधीक्षक के पटना, दानापुर और बिहटा के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। उनके सरकारी आवास के साथ निजी आवास को भी खंगाला जा रहा है। अभी छापेमारी जारी है।

    ईओयू के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओयू थाने में कारा अधीक्षक विधु कुमार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में विधु कुमार के पास आय से 146 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई है। कारा अधीक्षक के ठिकानों से तलाशी में ईओयू को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और निवेश के कागज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

    EOU का पूरा नाम Economic Offences Unit है, जो आर्थिक अपराधों की जांच और निवारण के लिए गठित एक विशेष इकाई है। 

    EOU का मुख्य काम होता है:

    •  EOU आर्थिक अपराधों जैसे कि भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग, कर चोरी, और अन्य आर्थिक अपराधों की जांच करती है।
    •  EOU आर्थिक अपराधों के मामलों में कार्रवाई करती है और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए काम करती है।
    •  EOU आर्थिक अपराधों की रोकथाम के लिए काम करती है और लोगों को आर्थिक अपराधों के बारे में जागरूक करती है।
    •  EOU अन्य एजेंसियों और विभागों के साथ मिलकर आर्थिक अपराधों के मामलों में सहयोग करती है।
    • EOU का काम आर्थिक अपराधों को रोकने और निवारण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति और लोगों के हितों की रक्षा होती है।

    बेउर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर छापामारी

    सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने किया निरीक्षण

    सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष द्वारा जिलांतर्गत विभिन्न थानों, चेक पोस्ट एवं संवेदनशील जगहों पर पुलिस की मौजूदगी इत्यादि का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थानों, चेकपोस्ट एवं संवेदनशील जगहों पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर सारण जिला अंतर्गत विभिन्न थानों द्वारा बैंक चेकिंग अभियान निरंतर किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    शुक्रवार को सभी बैंको की जांच की गई और सुरक्षा का जायजा लिया गया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार की देर शाम में नगर थाना अन्तर्गत थानाचौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके कारण बाइक चालकों में हड़कंप मच गया।

    पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों में फिटनेस, प्रशिक्षण एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु पुलिस केंद्र में जनरल परेड का आयोजन किया गया।

    बताया जाता है कि सप्ताह में दो दिन पुलिस केंद्र में जनरल परेड का आयोजन किया जाता है। इसमें पुलिस कर्मियों की फिटनेस को देखा जाता है।

    Ara News: आरा में 32 लोगों को क्यों गिरफ्तार किया गया? बड़ी वजह आई सामने; एसपी ने लिया एक्शन

    Patna News: बिहार में BSNL की यह सेवा हो जाएगी बंद, 15 जनवरी तक अंतिम मौका, सरकार ने लिया फैसला