Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में बढ़ रहे हैं रंगदारी के मामले! पैसों के लिए जिला पार्षद व दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 10:59 AM (IST)

    बिहार में रंगदारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इसके लिए लोगों के साथ मारपीट भी गई है। अगर हाल की बात कर ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. बाढ़ में दुकानदार से मांगी गई रंगदारी
    2. मसौढ़ी में जिला पार्षद के साथ गालीगलौज कर मांगी रंगदारी

    जागरण संवाददाता, बाढ़/मसौढ़ी: बिहार में पुलिस ने बाढ़ में शनिवार को काजीचक चौक के पास दीपक ठाकुर दुकानदार से मोहल्ले के ही राहुल शर्मा ने रंगदारी की मांग की। पीड़ित ने बताया कि पूर्व में भी आरोपित ने रंगदारी मांगी थी।

    राहुल के विरुद्ध इलाके के कई दुकानदारों ने रंगदारी मांगने की शिकायत की है। इसके पूर्व भी फुलेश्वर पेट्रोल पंप के मालिक अजय कुमार से भी उसने पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

    जिला पार्षद से मांगी रंगदारी

    इसके अलावा, मसौढ़ी के भगवानगंज थाना के बिहटा ग्रामवासी सह मसौढी उतरी पश्चिमी (भाग-19) के जिला पार्षद उपेंद्र कुमार से गालीगलौज कर दस लाख रूपये रंगदारी मांगने का एक मामला प्रकाश में आया है।

    इस संबंध में उन्होंने अपने गांव के प्रेमचंद चौधरी उर्फ कारू चौधरी, विजय चौधरी, सन्नी कुमार समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी की है।

    आरोप है कि जब वे बीते दो सितंबर को अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तो रास्ते में प्रेमचंद चौधरी ने उनके साथ गालीगलौज कर उनसे दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि जब वे घर लौट आए तो सभी आरोपित उनके घर पर चढ़कर गालीगलौज की।

    नालंदा में धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार

    बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को नालंदा साइबर थाना ने युवती और उसके परिवार को कॉल, एसएमएस, अमर्यादित तस्वीरों के प्रेषण, फेक प्रोफाइल बनाने और रंगदारी के लिए धमकाने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दहेज लोभियों ने जहर देकर कर दी नवविवाहिता की हत्या; बाइक के लिए पति करता था प्रताड़ित, दो दिन तक रखा भूखा

    पुलिस ने आरोपित के पास से एक लैपटाप, चार मोबाइल और छह सिम कार्ड बरामद किए थे। आरोपित ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर वह उसे पैसे नहीं देती है तो वह उसकी तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देगा।