विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोशल साइट्स पर लड़कियां भी बना रहीं फेक अकाउंट, फंसे तो गए...जानिए

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 05 Jul 2016 12:11 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2016 08:15 AM (IST)

बिहार में आजकल सोशल साइट्स पर फेक अकाउंट बनाकर लड़के लड़कियों को फांसकर तरह-तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं हैं।

सोशल साइट्स पर लड़कियां भी बना रहीं फेक अकाउंट, फंसे तो गए...जानिए
सोशल साइट्स पर लड़कियां भी बना रहीं फेक अकाउंट, फंसे तो गए...जानिए

पटना [अमित आलोक]। सोशल साइट्स पर प्यार और रंगीन सपनों की दुनिया। फेसबुक पर आजकल दोस्ती के बाद चैटिंग का सिलसिला आरंभ होता है। नजदीकी बढ़ा कर प्रेम का नाटक होता है, फिर प्यार भरी अश्लील बातें होती हैं।

उसके बाद बात आगे बढती है तो पॉर्न ऑडियो-वीडियो आदान-प्रदान तक मामला जा पहुंचता है। उसके बाद फिर ब्लैकमेल से लेकर अपहरण तक की घटनाएं। बिहार में इन दिनों फेसबुक पर लड़कियों के फेक अकाउंट बना लड़कों को फांसकर वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। एेसा ही नहीं बल्कि लड़कियां भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। वे भी इस तरह की वारदातें अच्छी तरह अंजाम दे रही हैं।

लड़के बना रहे लड़कियों के नाम से फेक अकाउंट

- शातिर दिमाग लोग लड़कियों के नाम पर फेक फेसबुक अकाउंट बना रहे हैं। इसमें लड़की का फोटो होता है।

- ऐसे अकाउंट पर आने वाले फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लिए जाते हैं। फेक अकाउंट से भी टारगट किए गए लड़कों को भी रिक्वेस्ट भेजे जाते हैं।

- फेसबुक पर दोस्ती के बाद चैटिंग का सिलसिला आरंभ होता है। नजदीकी बढ़ा कर प्रेम का नाटक होता है।अश्लील बातें होती हैं। फिर पॉर्न ऑडियो-वीडियो तक मामला पहुंचता है।

- लड़का जब पूरी तरह फंस जाता है तो उसे मिलने के बहाने नियत जगह बुलाया जाता है। वहां उसके साथ लूटपाट और हिंसा की वारदात होती है। अपहरण भी हो चुके हैं।

-लड़कियों व महिलाओं के फेक अकाउंट बना उन्हें परेशान व बदनाम भी किया जाता है।

- बुरी तरह फंस चुके लोगों के साथ ब्लैकमेलिंग की जाती है। उनके साथ लूटपाट की वारदात भी होती है। अपहरण भी किए जाते हैं।

लड़कियां भी कम नहीं...

फेसबुक के माध्यम से लोगों को बदनाम व ब्लैकमेल करने में लड़कियों की संलिप्तता भी उजागर हुई है। हाल ही में मुजफ्फरपुर में एक मेडिकल छात्रा दूसरी लड़कियों और महिलाओं को बदनाम करने के लिए उनके वॉल पर अश्लील सामग्री डाल रही थी। ज्यादा दिन नहीं हुए, जब पटना की एक छात्रा फेक फेसबुक अकाउंट से लड़कों को फ्लर्ट व ब्लैकमेल करते पकड़ी गई थी।

ज्यादातर फंसते टीनएजर

ऐसे मामलों के सर्वाधिक शिकार टीन एजर होते हैं। कुछ सप्ताह पहले ऐसे ही एक मामले में बेगूसराय के एक टीनएजर को बुलाकर उसका अपहरण कर लिया गया था। बाद में उसे पटना से मुक्त कराया गया तो सारी कहानी सामने आई।

बिहार में पुलिस तक पहुंचे कुछ मामले

- पिछले सप्ताह बेंगलुरू में रहने वाला पश्चिम बंगाल का एक लड़का फेसबुक पर हुई दोस्ती में फंसकर मुजफ्फरपुर आया। वहां उसके साथ लूटपाट हुई। उसने पुलिस में शिकायत तो की, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर प्राथमिकी से मुकर गया। पुलिस पड़ताल में मामला ऑनलाइन दोस्ती और चैटिंग से अश्लीलता तक का निकला।

- मुजफ्फरपुर के देवरिया कोठी में ऐसा ही एक और मामला उजागर हुआ था। लड़के की फेक फेसबुक अकाउंट पर लड़की के नाम पर किसी ने दोस्ती कर बुलाया। इस मामले के फंसने पर लड़के को जेल जाना पड़ा।

- मुजफ्फरपुर में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने दो सगी बहनों का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना वॉल पर अश्लील तस्वीरें डाल दीं। इस अकाउंट पर वह लड़कों से दोस्ती व अश्लील बातें करने लगा। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ। आरोपी छात्र गिरफ्तार कर लिया गया।

- मुजफ्फरपुर में पॉलिटेक्निक की एक छात्रा ने अपने ममेरे भाई के दोस्त पर फेसबुक फ्रेंडशिप से प्रेमजाल में फंसाने और गुजरात ले जाकर अश्लील हरकत करने की शिकायत की। विरोध करने पर अश्लील फोटो अपलोड कर बदनाम करने का आरोप लगाया।

- मुजफ्फरपुर में मेडिकल की एक छात्रा ने महिलाओं और लड़कियों के फेक फेसबुक अकाउंट बना वॉल पर ढेर सारी न्यूड तस्वीरें डाल दीं। यह मामला भी पुलिस तक पहुंचा। लड़की गिरफ्तार कर ली गई।

- बेगूसराय के एक टीनएजर को लड़की के फेक फेसबुक अकाउंट पर प्रेमजाल में फंसाया गया, फिर नियत जगह बुलाकर उसका अपहरण कर लिया गया। पुलिस अनुसंधान के दौरान पटना से लड़के को बरामद किया गया। इसके बाद कहानी सामने आई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।