विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरक्का जल संधि पर बिहार के हितों की गारंटी, एस जयशंकर ने संजय झा को दिया क्या भरोसा?

Published: Wed, 02 Sep 2026 07:34 PM (IST)

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जदयू नेता संजय झा को आश्वासन दिया है कि फरक्का जल संधि के भविष्य पर ...और पढ़ें

बिहार की जरूरतों पर हुई चर्चा

बिहार की जरूरतों पर हुई चर्चा

HighLights

  1. विदेश मंत्री जयशंकर ने बिहार के हितों की गारंटी दी।

  2. फरक्का जल संधि के भविष्य पर ध्यान रखा जाएगा।

  3. संजय झा ने राज्यसभा में उठाया था यह मुद्दा।

राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्र सरकार ने भरोसा दिया है कि फरक्का जल संधि के भविष्य पर कोई फैसला लेते समय बिहार के पेयजल और औद्योगिक हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय झा को पत्र भेजकर यह आश्वासन दिया है।

संजय झा ने राज्यसभा में उठाया था मुद्दा

संजय झा ने छह अगस्त को राज्यसभा में विशेष उल्लेख के दौरान फरक्का जल संधि का मुद्दा उठाया था। उन्होंने केंद्र सरकार से संधि का नवीनीकरण नहीं करने की मांग की थी। उनका कहना था कि इससे बिहार के हित प्रभावित हो रहे हैं और राज्य को पर्याप्त जल हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

जयशंकर बोले- बिहार की चिंताओं को समझते हैं

विदेश मंत्री ने पत्र में कहा कि गंगा जल संधि को लेकर बिहार की चिंताओं को सरकार भली-भांति समझती है। उन्होंने बताया कि 2023 और 2024 में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने संबंधित पक्षों की भागीदारी के साथ अंतर-मंत्रालयी विमर्श आयोजित किया था। इन बैठकों में संधि के भविष्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की व्यापक समीक्षा की गई।

बैठकों में बिहार की जरूरतों पर हुई चर्चा

इन विमर्शों में बिहार सरकार के अधिकृत प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया था। बैठक में सभी संबंधित पक्षों के दृष्टिकोण और जरूरतों पर चर्चा हुई। इस दौरान बिहार की पेयजल और औद्योगिक जरूरतों को भी गंभीरता से विचार में लिया गया था।

जल संसाधन मंत्री रहते संजय झा भी हुए थे शामिल

खास बात यह है कि 2023 और 2024 में हुई इन बैठकों में संजय कुमार झा उस समय बिहार के जल संसाधन मंत्री के रूप में शामिल हुए थे। अब विदेश मंत्री के आश्वासन के बाद इस मुद्दे को लेकर जदयू की आगे की रणनीति पर भी नजर रहेगी।

गंगा की वैज्ञानिक हिस्सेदारी के लिए जारी रहेगा अभियान

संजय झा ने कहा कि जदयू बिहार में प्रवाहित होने वाली गंगा और उसकी सहायक नदियों के जल में राज्य की तय वैज्ञानिक हिस्सेदारी सुनिश्चित कराने के लिए अपना अभियान जारी रखेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार के जल हितों को लेकर पार्टी अपनी मांग मजबूती से उठाती रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।