यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहटा में तेंदुए के वायरल वीडियो को वन विभाग ने बताया 'फर्जी', फिर भी 'अलर्ट' रहें स्थानीय लोग
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक अरविंदर सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर चल रहा तेंदुए वीडियो फर्जी है। यह देश ...और पढ़ें

HighLights
- पटना जिले के बिहटा शहर में खूंखार तेंदुए का आतंक
- एयरफोर्स स्टेशन के बाहर जानवरों का शिकार कर रहा तेंदुआ
- दो सप्ताह से वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में विफल
जागरण संवाददाता, पटना। तेंदुआ से संबंधित इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने फर्जी बताया है। पटना वन प्रमंडल की टीम बिहटा एयरफोर्स के अधिकारियों से मिलकर वीडियो में दिखाए जा रहे दीवार की पहचान करने का प्रयास किया। इस तरह का दीवार नहीं है।
इंटरनेट मीडिया पर दिखया जा रहा है कि तेंदुआ चारदिवारी पर है। बाहरी भाग में आकर एक बछड़े को मार देता है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक अरविंदर सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर चल रहा तेंदुए वीडियो फर्जी है। यह देश के दूसरे हिस्से का है।
'तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी'
उन्होंने बताया, 24 अक्टूबर से बिहटा वायु सेना के कैंपस में तेंदुआ आ गया है। उसे पकड़ने का प्रयास जारी है। वन विभाग की टीम लगी है। वह चार वर्ष से कम उम्र का है। वायु सेना के कैंपस में पर्याप्त मात्रा में खरगोस, हिरण के बच्चा सहित कई प्रकार के जानवर है। उसके लिए वहां पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध है।
सीसीटीवी में दिखते रहता है। बुधवार की शाम में भी दिखा था। तेंदुआ काफी तेज गति से चलता है। वायु सेना के कैंपस में झाड़ी है।
अकेले न निकलें, अलर्ट
मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक अरविंदर सिंह के बताया कि वायु सेना के कैंपस के आसपास के गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। अकेले नहीं निकलने, रात्रि में घर से बाहर न जाने, बच्चों को अकेले में न छोड़ने का आग्रह किया गया है। वन विभाग की टीम तेंदुआ की निगरानी कर रही है।
खबरें और भी
वायु सेना कैंपस में छठ महापर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। तेंदुआ के एक से अधिक व्यक्ति के रहने पर हमला नहीं कर सकता है। वह खुद दूरी बना लेगा।
ये भी पढ़ें- भोजपुर SP का बड़ा एक्शन, 48 अराजक तत्वों पर CCA की कार्रवाई; अब थानों में लगाएंगे हाजिरी
ये भी पढ़ें- Gaya News: जिस तालाब में मां दे रही थी अर्घ्य, उसी में डूबकर बेटे की हो गई मौत; गांव में पसरा मातम