Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: लगातार सेवा से गायब रहने वाले 5 डॉक्टर सेवा से बर्खास्त, जारी हुई लिस्ट

    Updated: Sun, 18 May 2025 07:20 PM (IST)

    बिहार सरकार ने लगातार सेवा से गायब रहने वाले पांच डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने यह फैसला लिया। बर्खास् ...और पढ़ें

    लगातार सेवा से गायब रहने वाले पांच डॉक्टर सेवा से बर्खास्त
    लगातार सेवा से गायब रहने वाले पांच डॉक्टर सेवा से बर्खास्त

    HighLights

    1. स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर
    2. लगातार सेवा से गायब रहने वाले पांच डाक्टर सेवा से बर्खास्त

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने लगातार सेवा से गायब रहने वाले पांच डाक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

    स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव के बाद मंत्रिमंडल ने डॉक्टरों को बर्खास्त करने की स्वीकृति दे दी है। जिन डाक्टरों को बर्खास्त किया गया है वे जिलों में सामान्य या विशेष चिकित्सा पदाधिकारी के रूप मे पदस्थापित थे।

    स्वास्थ्य विभाग ने जिलों से मिलने वाली रिपोर्ट के जरिये यह जानकारी मिल रही थी कि कई क्षेत्रों में पदस्थापित डाक्टर बिना विभाग की अनुमति लिए लगातार सेवा से गायब चल रहे हैं।

    जिन डॉक्टरों के बारे में विभाग को जानकारी मिली थी उनमें कुष्ठ निवारण कार्यालय मुंगेर में पदस्थापित डाक्टर रविश कुमार सिंह समेत अन्य डॉक्टर हैं। रविश कुमार 10 सितंबर 2021 से सेवा से लगातार गायब चल रहे हैं।

    इन डॉक्टर पर हुआ एक्शन

    इसी प्रकार सदर अस्पताल लखीसराय में शिशु रोग के चिकित्सा पदाधिकारी रहे डॉ. जीतेंद्र कुमार अगस्त 2020 से, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलौली खगड़िया में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में तैनात डॉ. अनूप नाज सोरेन मार्च 2020 से सेवा गायब हैं।

    लखीसराय के चानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉ. सोनी कुमार गुप्ता फरवरी 2022 से जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कपसी चेवाड़ा शेखपुरा में पदस्थापित रहे डॉ. विमलेश कुमार सितंबर 2022 से सेवा से गायब हैं। विभाग के प्रस्ताव पर मंथन के बाद मंत्रिमंडल ने इन डाक्टरों को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दे दी है।

    यह भी पढ़ें-

    अब सरकारी अस्पतालों में नहीं होगी दवाओं की कमी! नीतीश सरकार ने कर दिया बड़ा काम