Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna News: झील में तब्दील हुआ पटना का रिहायशी इलाका, गली-गली में घुसा बारिश का पानी, देखें Photo

    Updated: Mon, 12 Aug 2024 03:42 PM (GMT+05:30)

    बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में कमर तक पानी भर गया है। लोगों के घरों में पानी घुस चुका है। नाव चलने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों ...और पढ़ें

    झील में तब्दील पटना का रिहायशी इलाका। (जागरण फोटो)
    झील में तब्दील पटना का रिहायशी इलाका। (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार की राजधानी पटना की पाटलिपुत्र कॉलोनी झील के रूप में तब्दील हो गयी है। सड़कों पर कमर भर से घुटने भर के बीच में पानी है। नाव चलने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों का घर से बाहर निकलना बंद हो गया है।

    गोसाईंटोला संप हाउस से पानी की निकासी की व्यवस्था है। संप का आउटलेट गंगा नदी में डूब गया है। इस कारण मोटर पंप चलने के बाद भी पानी धीमी गति से निकल पा रहा है।

    गोसाईंटोला संप हाउस का प्लेटफार्म सड़क से काफी नीचे है। सड़क का पानी संप हाउस में प्रवेश कर गया। इस कारण सुबह चार बजे से संप हाउस चलना शुरू हुआ। यहां का एक मोटर भी जल गया।

    दिन के 9.30 बजे तक जले मोटर के स्थान पर दूसरा चालू किया गया। दिन के 11.30 बजे से पानी का लेबल 15 से घटकर साढ़े तेरह पर आया था। जलनिकासी काफी धीमी गति से हो रही है।

    पटना नगर निगम नेट्रोडम स्कूल के पास 83 एचपपी के मोटर से पानी निकासी कर रहा है। मॉल की तरफ से पाटलिपुत्र इंस्ट्रीयल एरिया में पानी का निकास कराया जा रहा है। कालोनी से सोमवार की शाम तक पानी निकलने की संभावनाएं हैं।

    नगर विकास एवं अवास मंत्री नितिन नवीन पाटलिपुत्र जलजमाव से निजात दिलाने के लिए बुडको को अतिरिक्त मोटर लगाने का निर्देश दिए थे। गोसाईंटोला संप हाउस के पास आउटलेट का पाइप काफी पतला है, इस कारण वहां मोटर नहीं लग सका।

    नेहरू नगर की तरफ मोटर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संध्याकाल में मोटर पहुंचा है। सिर्फ दाे स्थानों से पानी की निकासी की जा रही है। सोमवार तक पानी निकलने की संभावनाएं जताई जा रही है।

    संपहाउस का आउटलेट जाम, मंत्री देखकर रह गए दंग

    नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन रविवार को गोसाईंटोला संप हाउस का निरीक्षण किए तो पानी का लेबल साढ़े तेरह पर था। रातभर में सिर्फ डेढ लेबल पानी की निकासी हुई है।

    मंत्री के सचिव विशाल आनंद ने निरीक्षण के दौरान सवाल खड़ा कर दिया, आउटलेट जाम है, इस कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है।

    मंत्री गंगा किनारे बने सुरक्षा बांध के गंगा किनारे वाले भाग में गए। पानी निकासी जाम मिला। गंगा नदी में आउटलेट डूबा है, तुरंत पानी निकासी के रास्ते की सफाई का निर्देश दिया।

    सुरक्षा बांध के उत्तर में बनेगा गोसाईटोला संप हाउस : मंत्री

    नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने घोषणा किया कि पाटलिपुत्र कालोनी के जलनिकासी के लिए गांसाईटोला संप के पास सुरक्षा बांध के उत्तर में बनाना जाएगा। ज्यादा क्षमता का संप हाउस होगा।

    इस क्षेत्र में स्थायी तौर पर जलजमाव नहीं होगा। जल्द ही संप हाउस निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। मंत्री ने बताया कि दीघा में भी एक संप हाउस का निर्माण कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Flood in Bihar: बिहार में गंगा, गंडक और कोसी नदियों का तांडव, भागलपुर-खगड़िया सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

    Flood in Bihar: पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, दीघा घाट पर 38 सेंटीमीटर ऊपर चढ़ा पानी

    खबरें और भी