Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Floor Test से पहले BJP को सता रहा डर? पार्टी ने आज बुलाई बैठक, RJD के 'खेला' का जवाब देने की तैयारी

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 11 Feb 2024 08:09 AM (IST)

    Bihar Politics फ्लोर टेस्ट से पहले भाजपा ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। आज पार्टी विश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक करने जा रही है। इसमें विपक्ष को जवाब देने की ...और पढ़ें

    बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और राजद सुप्रीमो लालू यादव
    बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और राजद सुप्रीमो लालू यादव

    HighLights

    1. भाजपा आज तय करेगी विपक्ष को जवाब देने की रणनीति
    2. भाजपा ने व्हिप जारी कर पार्टी विधायक एवं विधान पार्षदों को सूचित किया

    राज्य ब्यूरो, पटना। Floor Test In Bihar बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए सरकार (NDA Government) की ओर से बजट सत्र के दौरान विधानसभा एवं विधान परिषद में विपक्ष के प्रश्नों का तर्कपूर्ण तरीके से उत्तर देने की रणनीति भाजपा (BJP) रविवार को तय करेगी।

    पार्टी विधानमंडल दल के उप नेता एवं उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) के एक पोलो रोड आवास पर रविवार की शाम भाजपा के विधायक एवं विधान पार्षदों की बैठक बुलाई है। भाजपा (BJP) विधानमंडल दल के नेता एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) की अध्यक्षता में विधानमंडल दल की बैठक होगी।

    भाजपा की ओर से इस संबंध में विधायक एवं विधान पार्षदों को सूचित कर दिया गया है। विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक जनक सिंह एवं विधान परिषद में मुख्य सचेतक डा. दिलीप जायसवाल को यह दायित्व दिया गया है।

    विधान मंडल दल की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया के अलावा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के संबोधित करने की संभवना है। उधर, भाजपा ने विधानमंडल दल की बैठक के साथ विश्वासमत को लेकर व्हिप भी जारी कर दिया है।

    खबरें और भी

    गरीबी में जीया व्यक्ति पीएम बनता है तो कमजोर वर्ग खुशहाल होता है

    भाजपा के मुख्य प्रवक्ता जनक राम ने शनिवार कहा कि 2014 से 2024 के एनडीए के कार्यकाल को अमृतकाल के तौर पर देखा जा रहा है।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि सच्चाई यह है कि जब एक गरीब का बेटा जिसने गरीबी को जीया है, गरीबी में पला-बढ़ा है, जिसमें दृढ़ इच्छाशक्ति हो, जिसके शरीर का क्षण-क्षण और जीवन का पल-पल देश के विकास के काम करने में बीतता हो।

    इसमें देश को दुनिया में सबसे आगे ले जाने का जूनून हो, वह जब देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचता है तो न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है बल्कि कमजोर, पीड़ित, शोषित वर्ग भी खुशहाल होता है।

    जनक भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने कहा कि कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में श्वेत पत्र जारी कर इसके माध्यम से गांधी परिवार और कांग्रेस को आईना दिखाया है।

    इस दौरान प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता कुंतल कृष्णन, एवं मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें-

    Floor Test से पहले नीतीश सरकार ने निकाली बंपर वैकेंसी, शिक्षा समेत इन विभागों में 30 हजार पदों पर नियुक्ति को मंजूरी

    Nitish Kumar के सिर सजेगा बिहार का ताज या Tejashwi करेंगे खेला? Floor Test से पहले Horse Trading के डर में पार्टियां