विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM का बयान, कहा- नीतीश जी दीर्घायु हों; सियासी ‘सहयोगियों’ की साजिश भी समझें

Published: Wed, 24 Sep 2025 12:42 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अब इंजन ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अन्य नेता
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अन्य नेता

राज्य ब्यूरो, पटना। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बिहार की डबल इंजन सरकार में अब इंजन धुआं फेक रहा है। पिस्टन खराब हो चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शतायु और दीर्घायु होने की दुआ करते हुए कहा है हम चाहते हैं उन्हें लंबी आयु मिले परंतु भाजपा उनके साथ साजिश कर रही है। बघेल सीडब्ल्यूसी की बैठक की जानकारी देने के लिए सदाकत आश्रम में प्रेस प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे।

उन्होंने इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन का हवाला देकर कहा कि बैठक की शुरुआत पत्रकारों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम की यादें ताज़ा कीं। इसी आश्रम से देश की आज़ादी की कई अहम लड़ाइयों का सूत्रपात हुआ था।

मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति खराब है। किसानों को वादे के बावजूद न्याय नहीं मिला। मनरेगा का बजट घटाया गया, जिससे गरीब मजदूरों की कमर टूटी। लघु और मध्यम उद्योग जीएसटी और आर्थिक नीतियों की मार झेलते हुए बुरी तरह चरमरा गए हैं। आठ सालों में केंद्र सरकार ने जनता से 50 लाख करोड़ से अधिक वसूला, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि लोगों की क्रय शक्ति खत्म हो चुकी है। जब जेब खाली है तो उत्सव कौन मनाएगा?

पड़ोसी देशों का झुकाव अब चीन की ओर है। नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में हालात खराब हैं, लेकिन भारत की विदेश नीति कमजोर पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की घुसपैठ पर आंख मूंदे बैठे हैं और अमेरिका जैसे देशों ने भी भारत का साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकतंत्र की संस्थाओं पर हो रहे हमलों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया चारों स्तंभ कमजोर किए जा रहे हैं। ईडी, सीबीआई और आईटी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक द्वेष के लिए हो रहा है।  निर्वाचन आयोग पर सरकार और भाजपा के “प्रतिनिधि” की तरह काम करने का आरोप लगाया।

खरगे ने राहुल गांधी को “न्याय योद्धा” बताते हुए उनकी जातिगत जनगणना की मांग को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष की यही मांग है कि जाति जनगणना पूरी ईमानदारी से हो, न कि खानापूर्ति।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।