Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: बिहार में जदयू को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दे दिया इस्तीफा; वजह आई सामने

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 02:51 PM (IST)

    जदयू के पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने शुक्रवार को जदयू से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जदयू के सीतामढ़ी देवेश चंद्र ठाकुर पर आरोप लगाया है कि उन्हो ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार को लगा झटका (जागरण फोटो)
    नीतीश कुमार को लगा झटका (जागरण फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: जदयू के पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने शुक्रवार को जदयू से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जदयू के सीतामढ़ी देवेश चंद्र ठाकुर पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने उनका अपमान किया। यह भी कहा कि सीतामढ़ी सांसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुमराह कर रहे हैं।

    रामेश्वर महतो ने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा उनकी बात को सराहा है। पर नीतीश कुमार को गुमराह करने वाले नेताओं को समाज कभी माफ नहीं करेगा। वह नीतीश कुमार के प्रति सदैव आभारी रहेंगे। रामेश्वर महतो लंबे समय से जेडीयू में काम कर रहे थे। रामेश्वर महतो संगठन का काम भी देखते थे।

    कौन हैं रामेश्वर महतो?

    • रामेश्वर महतो का जन्म बिहार के सीतामढी जिले के भासर गांव में रामप्रकाश महतो के घर हुआ था।
    • वह बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं और जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक प्रमुख रह चुके हैं।
    • रामेश्वर महतो एक राजनेता होने के साथ-साथ एक उद्योगपति भी हैं और वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए थे।
    • वह बिहार राज्य की सक्रिय राजनीति में भागीदार होने के साथ-साथ क्रॉकरी और मार्बल का व्यवसाय भी करते हैं।
    • रामेश्वर महतो ने मधुबनी के लिए जद (यू) के जिला प्रमुख के रूप में कार्य किया है। वह सामाजिक सेवाओं में भी सक्रिय हैं।
    • रामेश्वर महतो ने बी.कॉम तक की पढ़ाई की है और विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुने जाने से पहले, वह सीतामढी विधानसभा क्षेत्र में सियासी रूप से सक्रिय थे
    • विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने जाने के लिए राज्य चुनावों में भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे

    देवेश चंद्र ठाकुर कौन हैं?

    देवेश चंद्र ठाकुर (जन्म 3 जुलाई 1953) जनता दल यूनाइटेड के नेता है और बिहार में सीतामढी (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद सदस्य हैं। वह बिहार विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष हैं और उन्होंने बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया है।

    खबरें और भी

    उन्होंने बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चार बार बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुने गए, जिसमें चार जिले शामिल थे: सीतामढी, मुजफ्फरपुर, वैशाली और शिवहर। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में भी काम किया है।

    Bihar Politics: चेतन आनंद ने अपने पुराने फैसले को बदला, अब विधानसभा के नियमों का करेंगे पालन

    Bihar Politics: क्या बिहार में फिर खेला होने वाला है? तेजस्वी यादव के बयान से सियासी अटकलें तेज