Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस के कन्हैया को झटका! CPI ने बेगूसराय से इस दिग्गज को दिया टिकट, लालू की देखादेखी कर दिया 'खेला'

    By Agency Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Fri, 22 Mar 2024 05:03 PM (IST)

    Begusarai Lok Sabha Seat सीपीआई के महासचिव डी राजा ने शुक्रवार को घोषणा की कि पूर्व विधायक अवधेश राय बिहार की बेगुसराय लोकसभा सीट से महागठबंधन के उम्म ...और पढ़ें

    कांग्रेस के कन्हैया को झटका! CPI ने बेगूसराय से इस दिग्गज को दिया टिकट, लालू की देखादेखी कर दिया 'खेला'
    कांग्रेस के कन्हैया को झटका! CPI ने बेगूसराय से इस दिग्गज को दिया टिकट, लालू की देखादेखी कर दिया 'खेला'

    एजेंसी, पटना। बिहार में गजब का सियासी खेल चल रह है। महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हुआ नहीं है और दलों ने अपने उम्मीदवारों को टिकट देना शुरू कर दिया है। राजद की देखादेखी अब सीपीआई ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को झटका देते हुए बेगूसराय लोकसभा सीट से पूर्व विधायक अवधेश राय को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

    सीपीआई के महासचिव डी राजा ने शुक्रवार को घोषणा की कि पूर्व विधायक अवधेश राय बिहार की बेगुसराय लोकसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। पार्टी के महासचिव डी राजा ने शुक्रवार को यहां घोषणा की।

    सीपीआई ने एक सीट और मांग ली

    डी राजा ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी राज्य की 40 में से कम से कम एक और सीट चाहती है। बता दें कि डी राजा ने एक दिन पहले ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन एकजुट है।

    कांग्रेस के कन्हैया कुमार को झटका!

    बता दें कि सीपीआई ने अवधेश राय को बेगूसराय से टिकट देकर कन्हैया कुमार को झटका दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़े थे और उन्हें हार मिली थी।

    माना जा रहा था कि इस बार भी ये सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी और कन्हैया उम्मीदवार होंगे। हालांकि, अब सीपीआई ने इस सीट पर नया उम्मीदवार उतार दिया है।

    2019 में गिरिराज सिंह ने पूर्व जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बड़े मार्जिन से हराया था। सिंह ने चार लाख से अधिक वोटों के अंतर से सीट जीती थी। युवा नेता कन्हैयार कुमा त्रिकोणीय मुकाबले में अपनी पकड़ नहीं बना सके, जिससे राजद के तनवीर हसन को करीब दो लाख वोट कट गए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'लालू ने किडनी लेकर टिकट दी', सम्राट के बयान पर मचा बवाल; RJD की महिला प्रवक्ताओं ने संभाला मोर्चा

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: पशुपति पारस को अब कांग्रेस ने दिया ये ऑफर, मगर रख दी एक बड़ी शर्त! क्या फिर होगा 'खेला'