यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: चिराग के चाचा ने इस बाहुबली नेता पर खेल दिया बड़ा दांव, वोट बैंक पर पड़ेगा असर; अब भतीजे की क्या होगी अगली चाल?
Bihar Politics चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति सेट करने में जुटे हैं। वहीं चिराग पासवान के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुप ...और पढ़ें

HighLights
- पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी
- रालोजपा के 21 प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड में रखा गया है
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन किया है। इसका अध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को बनाया गया है। भूमिहार समाज में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। यह बिहार के बाहुबली भी माने जाते हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने शनिवार यह जानकारी दी। श्रवण अग्रवाल ने बताया कि रालोजपा के 21 प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड में रखा गया है।
यह लोग भी बोर्ड में शामिल
इनमें राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, सांसद महबूब अली कैसर, प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज, सांसद चन्दन सिंह, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, विधान पार्षद भूषण कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह, एस.सी/एस.टी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण राज को भी शामिल किया गया है।
इसके अलावा, बोर्ड में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद नागर, राष्ट्रीय महासचिव रामजी सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, संजय सर्राफ, राष्ट्रीय महासचिव एल्विस जोसेफ, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नूतन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव जी.वी. मणिमारन, आदि भी शामिल हैं।
वहीं, राष्ट्रीय महासचिव डा. उषा शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महासचिव सुधांशु द्विवेदी, राष्ट्रीय सचिव रूचिदा शर्मा, इन्दु भूषण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष झारखंड राज कुमार राज एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिया लाल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-