पटना में पूर्व मुखिया की हत्या! गुस्साए लोगों ने जाम की बिहटा-औरंगाबाद सड़क, हंगामा
बिहटा में पूर्व मुखिया संजय सिंह यादव का शव खेत से बरामद हुआ, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बिहटा-औरंगाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया। मृत ...और पढ़ें
HighLights
बिहटा में पूर्व मुखिया संजय सिंह यादव का शव मिला।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगा सड़क जाम की।
मृतक पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
संवाद सूत्र, बिहटा (पटना)। बिहटा में शुक्रवार सुबह राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह यादव (55 वर्ष) का शव खेत से बरामद किया गया।
इसके बाद स्वजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। सुबह करीब सात बजे से बिहटा-औरंगाबाद मुख्य मार्ग जाम है।
मृतक पर कई आपराधिक मामले चल रहे थे। पुलिस का एक राइफल बरामद होने के बाद पूर्व मुखिया की तलाश पुलिस कर रही थी।
भीड़ नें नहीं उठने दिया शव
सूचना पर पंहुची पुलिस ने जाम हटाने और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के आगे पुलिस की एक न चली।
धर्मकांटा, ट्रक आदि के साथ पूर्व मुखिया का जमीन की खरीद-बिक्री का भी कारोबार था। शुक्रवार सुबह लोग खेत की ओर गए तो अपने ही खेत में बोरिंग के पास शव देखा।
इसके बाद कोहराम मच गया। स्वजन में चीखपुकार मच गई। वे हत्या का आरोप लगाने लगे। देखते ही देखते भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
बिहटा-औरंगाबाद मार्ग सुबह से जाम
लोगों ने बिहटा- औरंगाबाद मुख्य मार्ग में राघोपुर तीन मोहानी के समीप जाम कर दिया। सड़क पर आगजनी कर यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया।
सूचना के बादर मौके पर पंहुची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बताया गया कि संजय सिंह यादव का धर्मकांटा औ ट्रक व्यवसाय था।
जमीन की खरीद-बिक्री में भी सक्रिय पूर्व मुखिया पर बिहटा थाना में कई कांड दर्ज है। पुलिस की राइफल मिलने के मामले में तलाशी जारी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।