विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आयुष्मान योग में सावन का अंतिम सोमवार: पूरे दिन जलाभिषेक का शुभ महूर्त, शाम को होगा भगवान शिव का शृंगार

Updated: Mon, 24 Aug 2026 10:48 AM (IST)

सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी आज आयुष्मान योग में मनाई जा रही है, जिसमें शिव भक्त पटना के मंदिरों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी आज।

  2. आयुष्मान और प्रीति योग का शुभ संयोग।

  3. पटना के मंदिरों में शिव-गौरी का पूजन।

जागरण संवाददाता, पटना। सावन मास की चौथी व अंतिम सोमवारी पर शिव भक्तों को भोले बाबा के संग माता गौरी की कृपा प्राप्त होगी। घरों से लेकर शिव मंदिरों में आज श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर जयकारे लगा रहे हैं।

श्रद्धालु भगवान शिव को गंगाजल, दूध, दही, पंचामृत, भस्म, बेलपत्र, भांग-धतूर, आक, मधु, घी आदि अर्पित कर विधि-विधान के साथ पूजन कर रहे हैं।

अंतिम सोमवारी को लेकर शहर के प्रमुख शिव मंदिर खाजपुरा शिव मंदिर, बांस घाट सिद्धेश्वरी काली मंदिर, राजापुर पुल दर्शनीय शिवालय, पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर आदि को सजाया गया है।

श्रद्धालु आज पूरे दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ शाम में भव्य शृंगार करेंगे। ज्योतिष आचार्य पंडित राकेश झा ने बताया कि अंतिम सोमवारी पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के साथ प्रीति योग एवं आयुष्मान योग का संयोग बना रहेगा।

सुबह 8.57 बजे तक प्रीति योग इसके बाद पूरे दिन आयुष्मान योग विद्यमान रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने से
रोग, शोक, भय, संताप तथा अनिष्ट ग्रहों के प्रकोप से शांति मिलने के साथ सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

उमा-महेश्वर पूजन का उत्तम मुहूर्त

  • अमृत काल मुहूर्त: प्रातः 05:28 बजे से 07:04 बजे तक
  • शुभ योग मुहूर्त: सुबह 08:40 बजे से 10:16 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: मध्याह्न 11:26 बजे से 12:17 बजे तक
  • चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: दोपहर 01:28 बजे से 06:16 बजे तक
  • प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 06 :16 बजे से रात्रि 08 :38 बजे तक

यह भी पढ़ें- बिहार: मधेपुरा के सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरातफरी, 5 श्रद्धालु घायल; सिर फटने से 1 की हालत गंभीर