यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar: गांधी के हत्यारे नहीं हो सकते भगवान राम के भक्त, BJP को गोडसे की पार्टी बता जमकर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष
गांधी जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। भाजपा पर हमला बोलते हुए का ...और पढ़ें

HighLights
- सत्य और अहिंसा के मानवीय रूप भी हैं महात्मा गांधी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।
- बोले- बापू के कातिल राम भक्त होने का दावा कैसे कर सकता है।
- भाजपा नाथूराम गोडसे की विचारधारा में विश्वास करने वाली पार्टी।
राज्य ब्यूरो, पटना। महात्मा गांधी के जयंती के मौके पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश ने सांप्रदायिकता को लेकर भाजपा पर तखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गांधी के हत्यारे भगवान राम के भक्त कभी हो ही नहीं सकते हैं।
रविवार को सदाकत आश्रम में गांधी अवसर पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में नफरत का सामान बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में सजे नफरत के बाजार में बापू और अधिक प्रासंगिक हो गये हैं।
डॉ. सिंह बोले- बापू के हत्यारे...
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी केवल राष्ट्रपिता ही नहीं हैं, वह सत्य और अहिंसा के मानवीय रूप भी हैं। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बापू के कातिल राम भक्त होने का दावा कैसे कर सकता है। यह एक भद्दा मजाक है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नाथूराम गोडसे की विचारधारा में विश्वास करने वाली पार्टी है और जय श्रीराम का नारा लगाकर खुद को राम भक्त साबित करने में लगी रहती है। मगर देश बहुरूपिया राम भक्त को पहचानता है।
खबरें और भी
बापू और शास्त्री की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले नेताओं ने बापू और शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में ‘सत्याग्रह मार्च’ का भी आयोजन किया गया। यह सत्याग्रह मार्च गोलघर पटना से आरंभ होकर गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति पर समाप्त हुआ।
कार्यक्रम में शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, विजय शंकर दूबे, अवधेश कुमार सिंह, वीणा शाही, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, आनन्द माधव, अमिता भूषण, असितनाथ तिवारी व अन्य नेता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Bihar News: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अबतक नहीं अपडेट हो पाई शिक्षकों की प्रोफाइल, कैसे बने ऑनलाइन हाजिरी
Bihar caste census: बिहार सरकार ने जारी की जातीय गणना रिपोर्ट, पढ़िए राज्य में किसकी कितनी आबादी