यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Garib Rath Express: यात्रीगण ध्यान दें... रूट बदलकर गुजरेगी आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली गरीब रथ
Bihar Train News दिल्ली के आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन 7 अगस्त यानी आज रूट बदलकर जाएगी। यह ट्रेन अब नरकटियागंज-सिकटा र ...और पढ़ें

HighLights
- बदले रूट से चलेगी अनंदविहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस
- 8 अगस्त को सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में भी बदलाव किया जाएगा
- 8 अगस्त को ही रक्सौल से आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी
जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: सात अगस्त यानी बुधवार को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर होते हुए जाने वाली गरीब रथ ट्रेन परिवर्तित मार्ग से गुजरेगी। यह ट्रेन अब नरकटियागंज-सिकटा, रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
8 अगस्त को सप्तक्रांति का भी रूट बदलेगा
वहीं 8 अगस्त को मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा एवं नरकटियागंज के रास्ते चलाई जाएगी।
आठ अगस्त को ही गोरखपुर से खुलने वाली गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस अब नरकटियागंज-सिकटा, रक्सौल-सीतामढ़ी एवं मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया है। आठ अगस्त को ही रक्सौल से आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।
Patna News: बिहटा-औरंगाबाद के बीच बिछेगी रेल लाइन, भूमि अधिग्रहण को लेकर नई जानकारी आई सामने