यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: सीमांचल की हालत से लगता है कि न धर्म बचेगा, न धन... मदरसों को लेकर आगबबूला हुए गिरिराज सिंह
Giriraj Singh केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बिहार सरकार पर हमला ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar News Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बिहार सरकार पर हमला बोला है।
उन्होंने इस बार प्रदेश में 3000 मदरसों को लेकर राज्य सरकार से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने सीमांचल की हालत पर भी बयान दिया।
अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने लिखा कि बिहार सरकार तत्काल मदरसों पर रोक लगाए।
सीमांचल की हालत देखकर लगता है कि न धर्म बचेगा,न धन। बिहार में लगभग 3000 मदरसे हैं, उन सभी की जांच होनी चाहिए और धार्मिक ब्रेनवॉश की जगह प्रगतिशील शिक्षा दी जानी चाहिए।
इससे पहले पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़े जाने से हुए थे नाराज
इससे पहले गिरिराज सिंह पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़े जाने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विकास और पुनर्निर्माण के नाम पर पाकिस्तान में यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध हिंगलाज माता मंदिर को तोड़ा गया।
उन्होंने कहा था कि भारत के तथाकथित धर्मनिरपेक्ष समुदाय ने इसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई। भारत में भी कई मस्जिदें अतिक्रमण करके बनाई गई हैं। ये भी विकास में रोड़ा हैं।
यह भी पढ़ें
KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम
KK Pathak: बिहार में डर तो नहीं लग रहा? केके पाठक के सवाल पर यूपी की शिक्षिकाओं ने दिया गजब का जवाब
