Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'CM का मेडिकल बुलेटिन जारी होना चाहिए', गिरिराज सिंह को भी सताने लगी Nitish Kumar की चिंता

    By Vikash Chandra PandeyEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 09:16 PM (IST)

    जीतन राम मांझी के बाद अब गिरिराज सिंह को भी नीतीश कुमार की चिंता सताने लगी है। मांझी ने पहले नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग की थी। मां ...और पढ़ें

    गिरिराज सिंह को भी सताने लगी नीतीश कुमार की चिंता (फाइल फोटो)
    गिरिराज सिंह को भी सताने लगी नीतीश कुमार की चिंता (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Nitish Kumar Health Bulletin बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीमार बताते हुए उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक मांझी की मांग से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सहमति जताई है।

    मांझी ने एक्स पर पोस्ट किया कि पिछले दिस दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वास्थ्य खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या सिर्फ उनके साथ राजनीतिक षड्यंत्र चल रहा है? नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए, जिससे पता चले कि उनकी स्थिति कैसी है।

    'नीतीश कुमार एक गठबंधन के नहीं...'

    हामी भरते हुए गिरिराज ने पोस्ट लिखा है कि नीतीश कुमार एक गठबंधन के नहीं, बल्कि पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए मांझी की चिंता उचित है और इसकी हमें भी चिंता है। मुख्यमंत्री का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए।

    बीजेपी के साथ हैं मांझी

    उल्लेखनीय है कि मांझी अभी भाजपा के साथ हैं। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन से अलग होने के बाद से ही वे नीतीश कुमार पर जुबानी हमले कर रहे हैं। शराबबंदी के बहाने अनुसूचित जाति को प्रताड़ित किए जाने से लेकर सदन के भीतर तक वर्ग विशेष को अपमानित किए जाने का वे आरोप लगाते रहे हैं।

    खबरें और भी

    पिछले माह विधान मंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान जनसंख्या नियोजन में शिक्षा के योगदान का उल्लेख करते नीतीश कुछ अरुचिकर टिप्पणी कर गए थे। हालांकि, अपनी टिप्पणी के लिए उन्होंने खेद प्रकट भी कर दिया था।

    उसी दौरान मांझी के रुख-रवैये पर नीतीश ने विधानसभा में उनकी कटु आलोचना की थी। बताया था कि उन्हें किस तरह मुख्यमंत्री बनाया और उन्होंने कैसा प्रतिकार किया। उसके बाद से मांझी ने आलोचना में अपनी आवाज कुछ तेज कर दी है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'CM की सच में तबीयत खराब या साजिश', जीतन राम मांझी को हो रही नीतीश कुमार की चिंता, कर दी ये डिमांड

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav ने 2024 के लिए तैयार किया 'मास्टर प्लान', 40 सीटों पर इस फॉर्मूले को अपनाएगी RJD; 'लाठी वाली छवि' से भी मिलेगी मुक्ति