Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khesari Lal के गाने पर इन लड़कियों ने मचाया तहलका, चलती ट्रेन में किया ताबड़तोड़ डांस; Video Viral

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 03:34 PM (IST)

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दो लड़कियों का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप लड़कियों को खेसारी लाल के सज के संवर के... ...और पढ़ें

    Khesari Lal के गाने पर इन लड़कियों ने मचाया तहलका, चलती ट्रेन में किया ताबड़तोड़ डांस
    Khesari Lal के गाने पर इन लड़कियों ने मचाया तहलका, चलती ट्रेन में किया ताबड़तोड़ डांस

    डिजिटल डेस्क, पटना। Girls Dancing On Khesari Lal Song आज-कल सोशल मीडिया पर पंजाबी और हरियाणवी गानों के साथ-साथ भोजपुरी गानों की भी धूम है। भोजपुरी सिंगर्स और डांसर्स के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते हैं। वहीं, इन दिनों बिहार के 'ट्रेंडिंग स्टार' खेसारी लाल का 'सज के संवर के...' सॉन्ग (Saj Ke Sawar Ke Song) खूब वायरल हो रहा है।

    इस वीडियो पर कंटेट क्रिएटर्स (Content Creators) भी खूब वीडियो बना रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां चलती ट्रेन में खेसारी लाल के गाने पर ताबड़तोड़ डांस कर रही हैं। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। 1.94 लाख से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jaya Jerry (@jayajerry8572)

    ऐसा डांस पहले नहीं देखा होगा!

    दरअसल, वीडियो में आपको जो युवती डांस करती नजर आ रही है, उसकी पहचान जया जेरी के रूप में की जा रही है। जया जेरी ने ही अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उसने ग्रे टॉप और ब्लैक जींस पहनी हुई है। युवती के इंस्टाग्राम पर 1.7 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

    वीडियो ने मचाया धमाल

    सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धमाल मचाया हुआ है। इस वीडियो के अंत में जया जेरी की दोस्त भी नजर आती है। वो भी खेसारी के गाने पर जबरदस्त डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। दोनों मिलकर गाने का हुक स्टेप भी करते हैं। हैरानी की बात तो यह भी है कि ट्रेन की गलियारे वाली सीटों पर दो लोग सोते हुए नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'मोहब्बत का ऐसा सिला...', 3 बच्चों की मां को चढ़ा 'इश्क का बुखार', पति के प्यार को भूल प्रेमी संग हुई फरार

    ये भी पढ़ें- BPSC Teachers Joining: दूसरे राज्यों के नवनियुक्त शिक्षकों की ज्वाइनिंग पर बड़ा अपडेट! स्कूलों में योगदान देने की ये आखिरी तारीख

    \