यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चिराग पासवान का गोपाल खेमका मर्डर केस पर आया बड़ा बयान, बोले- सवालों से भाग नहीं सकते
पटना में गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप मच गया है। विपक्षी दल सरकार को घेर रहे हैं। चिराग पासवान ने घटना को गंभीर बताया और सरकार से जवाबदेही की मांग क ...और पढ़ें

HighLights
- पटना में गोपाल खेमका की हत्या |
- चिराग पासवान ने सरकार को घेरा |
- भाजपा ने 24 घंटे में न्याय का वादा |
राज्य ब्यूरो, पटना। पटना में गोपाल खेमका के मर्डर से खलबली मच गई है। सभी विपक्षी दल इस घटना से सरकार को घेरने में जुट गए हैं।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार काे कहा कि उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या गंभीर मामला है। इस मसले पर सवालों से वह नहीं भाग सकते।
चिराग पासवान ने कहा कि अगर इस तरह की घटना शहर के पाश इलाके में घटती है तो यह और भी गंभीर है।
चिराग ने कहा कि वह इस विषय पर उठ रहे सवाल से भाग नहीं रहे और न ही उनकी सरकार ऐसा प्रयास कर रही।
वह इस संदर्भ में सरकार के संपर्क में हैं। स्थानीय प्रशासन से भी बात की है। गोपाल खेमका के परिवार में पूर्व में भी इस तरह की घटना हुई। प्रशासन के स्तर पर यह देखा जाना चाहिए कि उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करायी गयी थी या नहीं।