Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: Nitish के OUT होते ही बदला महागठबंधन का सीट शेयरिंग फॉर्मूला, अब इतनी सीटों पर लड़ सकती है RJD

    Updated: Sun, 18 Feb 2024 10:07 PM (IST)

    Bihar Political News in Hindi बिहार में विपक्ष की भूमिका में आने के साथ ही राजद ने लोकसभा चुनाव के नजदीक आती घड़ियों को देख सहयोगी दलों के साथ सीट बंट ...और पढ़ें

    महागठबंधन का सीट शेयरिंग का नया फॉर्मूला। (ANI)
    महागठबंधन का सीट शेयरिंग का नया फॉर्मूला। (ANI)

    HighLights

    1. राजद ने सीट शेयरिंग का तैयार किया नया फार्मूला
    2. कांग्रेस आठ से नौ तो वाम दलों को मिल सकती हैं तीन से चार सीट

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर सरकार बना चुके हैं। एनडीए सरकार ने कामकाज भी शुरू कर दिया है। दूसरी ओर महागठबंधन सरकार में शामिल राष्ट्रीय जनता दल भी विपक्ष की भूमिका निर्वहन करने में जुट गया है।

    विपक्ष की भूमिका में आने के साथ ही राजद ने लोकसभा चुनाव के नजदीक आती घड़ियों को देख सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे की जमीन करीब-करीब तैयार कर ली है। 79 से घटकर 76 विधायकों वाली राजद ने बिहार में लोकसभा की सर्वाधिक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने का फॉर्मूला तैयार किया है।

    लोकसभा चुनाव में राजद के लिए गलती का कोई मौका नहीं होगा। लोकसभा की एक-एक सीट पर कांटे की टक्कर का आकलन पार्टी पहले ही कर चुकी है। इसलिए सहयोगियों को विश्वास में लेकर वह ऐसी रणनीति चाहती है कि हार का सामना कम से कम करना पड़े।

    क्या है नया फॉर्मूला

    जब जदयू महागठबंधन में था तो उस वक्त जो फॉर्मूला तैयार हुआ था उसके मुताबिक, जदयू-राजद ने 16-16 सीटों पर उम्मीदवार देने का निर्णय लिया। हालांकि उस वक्त भाकपा माले ने नौ सीट जबकि भाकपा-माकपा ने पांच वहीं कांग्रेस ने कम से 11 सीटों पर दावेदार देने की मंशा जाहिर की थी। इस मांग के पूरा होने की संभावना उस वक्त भी कम ही थी।

    खबरें और भी

    अब प्रदेश के राजनीतिक हालात बदल चुके हैं। जदयू महागठबंधन का हिस्सा नहीं। ऐसे हालात में राजद ने कम से कम 27 से 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार देने का फॉर्मूला बनाया है।

    वामदल के लिए कितनी सीटे देगी राजद

    राजद की सबसे बड़ी सहयोगी और बिहार में 19 विधायकों वाली पार्टी कांग्रेस को अधिक से अधिक आठ से नौ सीटें दी जाएंगी। जबकि तीन वाम दल मिलाकर पार्टी तीन से चार सीटें मिल सकेंगी।

    हालांकि सीट बंटवारे को लेकर पार्टी के अधिकांश नेता आधिकारिक रूप से बोलने से बच रहे हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सहयोगी दलों के साथ बैठक करेगा इसके बाद ही आपसी सहमति से सीट बंटवारे पर मुहर लगेगी।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics : 'पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हैवानियत...याद आ गया राजद काल', JDU ने RJD से पूछ लिया बड़ा सवाल

    Bihar Politics: जेडीयू MLA सुधांशु को किसने किया वॉट्सऐप कॉल? शक के घेरे में आए परबत्ता MLA ने बताई पूरी बात