वाराणसी-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-कटिहार रूट के यात्रियों के लिए खुशखबरी! 23 सितंबर से नियमित चलेगी हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस
हापा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन अब 23 सितंबर से नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी, जिससे गुजरात और अरुणाचल प्रदेश के बीच ...और पढ़ें

नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी ट्रेन
HighLights
हापा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस बनी।
23 सितंबर से हापा से, 26 सितंबर से नाहरलगुन से चलेगी।
गुजरात-अरुणाचल को जोड़ेगी, बिहार के यात्रियों को फायदा।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार से गुजरात और पूर्वोत्तर की रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अहमदाबाद, उज्जैन, ग्वालियर, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा, हाजीपुर, बरौनी और कटिहार के रास्ते जामनगर के हापा और अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।
23 सितंबर से स्पेशल नहीं, नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09525/09526 हापा-नाहरलगुन-हापा स्पेशल का नियमित परिचालन गाड़ी संख्या 19525/19526 हापा-नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा।
हापा से यह ट्रेन 23 सितंबर 2026 से प्रत्येक बुधवार और नाहरलगुन से 26 सितंबर से प्रत्येक शनिवार चलेगी।
21 कोच वाली ट्रेन, स्लीपर से AC तक की मिलेगी सुविधा
हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस में कुल 21 कोच होंगे। इसमें एलएसएलआरडी के दो, शयनयान श्रेणी के 15, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन और द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच शामिल होगा।
छपरा से कटिहार तक बिहार के यात्रियों को बड़ा फायदा
गाड़ी संख्या 19525 हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस हापा से बुधवार को रात 12:40 बजे रवाना होगी। बिहार में यह गुरुवार को छपरा 15:30 बजे, हाजीपुर 17:00 बजे, शाहपुर पटोरी 17:42 बजे और बरौनी 19:05 बजे पहुंचेगी।
बेगूसराय-खगड़िया-नवगछिया होते हुए कटिहार पहुंचेगी ट्रेन
ट्रेन बेगूसराय में 19:36 बजे, खगड़िया में 20:29 बजे और नवगछिया में 21:31 बजे रुकेगी। इसके बाद 23:10 बजे कटिहार पहुंचेगी और अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद शुक्रवार को 16:00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी।
वापसी में शनिवार को नाहरलगुन से खुलेगी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 19526 नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस 26 सितंबर से प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से 09:40 बजे रवाना होगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन रविवार को 01:20 बजे कटिहार, 02:18 बजे नवगछिया और 03:20 बजे खगड़िया पहुंचेगी।
बरौनी से हाजीपुर और छपरा तक यही रहेगा वापसी का टाइम
वापसी में ट्रेन बेगूसराय 03:54 बजे, बरौनी 04:35 बजे, शाहपुर पटोरी 05:34 बजे, हाजीपुर 07:00 बजे और छपरा 09:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 00:15 बजे हापा पहुंचेगी।
गुजरात से अरुणाचल तक सीधा रेल कनेक्शन, बिहार को भी बड़ा लाभ
हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस के नियमित होने से गुजरात और अरुणाचल प्रदेश के बीच लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। खास बात यह है कि बिहार के कई प्रमुख स्टेशन इस रूट में शामिल हैं, जिससे यहां के यात्रियों को भी नियमित ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा।
