विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार पुलिस के इनपुट पर हरियाणा STF का एक्शन, 25 हजार गोलियों के साथ 5 गिरफ्तार

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:10 PM (IST)

बिहार पुलिस के इनपुट पर हरियाणा एसटीएफ ने झज्जर से 25 हजार कारतूसों के साथ पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

25 हजार गोलियों के साथ 5 गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

25 हजार गोलियों के साथ 5 गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. हरियाणा एसटीएफ ने 25 हजार कारतूस जब्त किए।

  2. बिहार पुलिस के इनपुट पर पांच तस्कर गिरफ्तार।

  3. बदायूं के गन हाउस से जुड़े तार सामने आए।

जागरण टीम, पटना/बहादुरगढ़। भोजपुर के कोईलवर में 19 हजार कारतूस बरामदगी के तार उत्तरप्रदेश के बदायूं के बाद अब हरियाणा से जुड़ गए हैं। इस मामले में बिहार पुलिस के इनपुट पर हरियाणा एसटीएफ ने मंगलवार को कार्रवाई कर झज्जर जिले से 25 हजार नई कारतूसों की खेप के साथ महिला समेत पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

सभी आरोपित उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले हैं। मौके से आठ मोबाइल फोन भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में बदायूं और सिरसा के गन हाउस के बीच संपर्क सामने आया है।

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बदायूं गन हाउस 

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र के लबेला चौक निवासी 49 वर्षीय अफीफुद्दीन उर्फ मुन्ना खान, नहार खान सराय निवासी 33 वर्षीय आसिम रईस, कबूलपुरा निवासी 32 वर्षीय सबलू खान, नई सराय निवासी 27 वर्षीय अरबाज अली और जलन सराय के इमली चौक निवासी 33 वर्षीय जीनत के रूप में हुई है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अफीफुद्दीन उर्फ मुन्ना खान बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बदायूं गन हाउस चलाता है। कोईलवर में 19 हजार कारतूस के साथ गिरफ्तार मुजफ्फरपुर के लल्टू नाम के व्यक्ति और उसके साथियों ने भी अफीफुद्दीन उर्फ मुन्ना खान से संपर्क कर कारतूस प्राप्त किए थे। 

रोहतक एसटीएफ बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस के समन्वय से जांच आगे बढ़ा रही है। कारतूसों के स्रोत, उनकी आपूर्ति और विभिन्न गन हाउस के माध्यम से वितरण के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली-रोहतक एनएच पर टोल के पास पकड़ी गई खेप 

हरियाणा एसटीएफ की रोहतक टीम ने बिहार एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह दिल्ली-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोहद टोल के पास सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों की तलाशी ली। इस दौरान दोनों गाड़ियों से कुल 25 हजार कारतूस बरामद हुए। 

एसटीएफ को शक है कि ये विभिन्न प्रदेशों के गन हाउसों के बीच अवैध तौर पर कारतूसों की बिक्री का माड्यूल हो सकता है। रोहतक एसटीएफ टीम के अनुसार, टीम ने टाटा हैरियर और हुंडई कार की तलाशी ली। 

टाटा हैरियर से केएफ 7.65 और बीएमएम केएफ बोर के 24 हजार 400 कारतूस मिले। इस गाड़ी में तीन लोग सवार थे। वहीं, हुंडई आरा कार से बीएमएम केएफ अंकित 600 कारतूस बरामद हुए। इसमें दो लोग सवार थे। दोनों गाड़ियों से मिले कारतूसों के संबंध में आरोपित कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें- पटना: पति का वाट्सएप हैक कर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर मांगे रुपये


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।