Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, राजधानी में सिर्फ बूंदाबांदी; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 07:53 AM (IST)

    Heavy Rain Alert in Bihar बिहार में मानसून की स्थिति सामान्य है लेकिन कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ...और पढ़ें

    बिहार में मानसून की स्थिति सामान्य, कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।
    बिहार में मानसून की स्थिति सामान्य, कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।

    HighLights

    1. राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मानसून की स्थिति सामान्य
    2. समस्तीपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद , गया, नवादा में भारी बारिश का अलर्ट
    3. अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश में मानसून की स्थिति सामान्य बने होने के कारण जिलों में झमाझम वर्षा में कमी आई है।

    सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राजधानी के आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ रात्रि में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    वहीं, पांच जिलों के समस्तीपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद , गया और नवादा में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

    कैसा रहा बीते 24 घंटे का मौसम 

    बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। रोहतास के कोचस में 35.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

    रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी (सीतामढ़ी) में दूसरे दिन भी सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    रविवार को पटना व आसपास इलाकों में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा। शाम में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।

    इन जगहों पर दर्ज की गई वर्षा

    गया के बेलागंज में 26.4 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 22.4 मिमी, बेगूसराय के मटियानी में 22.2 मिमी, भोजपुर के सहर में 21.2 मिमी, समस्तीपुर के दलसिंहसराय में 21.2 मिमी, बक्सर के ब्रहमपुर में 18.8 मिमी, बांका में 16.8 मिमी , जमुई के झाझा में 16.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    भोजपुर के तरारी में 15.8 मिमी, गया के मोहनपुर में 15.4 मिमी, जमुई के सोनू में 14.8 मिमी, बेगूसराय में 14.6 मिमी, जमुई के चकाई में 14.2 मिमी, बरौनी में 13.4 मिमी, बेगूसराय के भगवानपुर में 12.4 मिमी, समस्तीपुर के विभूतिपुर में 11.6 मिमी एवं गया के टेकारी में 11.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    यह भी पढ़ें: कोसी विकास परियोजना को लेकर आया नया अपडेट, अब मार्च 2025 तक पूरा करना होगा काम

    Bhagalpur News: भागलपुर में बाढ़ का कहर, NH 80 डायवर्जन टूटा, कहलगांव से संपर्क कटा