विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इनकी सरकार में खुद को ही करने लगे थे सम्मानित', कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर भाजपा ने कांग्रेस कसे तीखे तंज

Published: Sat, 30 Mar 2024 09:03 PM (IST)

Karpoori Thakur Bharat Ratna राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने को बिहार ...और पढ़ें

कांग्रेस में भारत रत्न का सम्मान देने वाले, खुद ही लेते रहे सम्मान
कांग्रेस में भारत रत्न का सम्मान देने वाले, खुद ही लेते रहे सम्मान

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने को बिहार के लिए गौरवशाली दिन बताया है। उन्होंने कहा आज गुदड़ी के लाल, समाजवादी नेता को सर्वोच्च सम्मान मिला है, यह खुशी की बात है।

भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि आज बिहार को गौरवान्वित करने वाला दिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के कारण ही बिहार के धरती पुत्र को सर्वोच्च सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का सम्मान सही मायने में देश में चल रही गैर कांग्रेसवाद नीति और समाजवाद को सम्मान है। उनकी कर्मभूमि भले बिहार रही, लेकिन उनका प्रभाव क्षेत्र पूरा देश रहा।

बदलते भारत का प्रमाण

उन्होंने कहा कि बदलते भारत का इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा, कि जब पिछड़े का बेटा देश के प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचता है, तो पिछड़े का सम्मान भी किया जाता है।

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग वर्षों से होती रही, लेकिन उस मांग को न कांग्रेस ने पूरी की और न राजद ने। बल्कि इनके लोगों द्वारा उनका अपमान किया गया था।

कांग्रेस के समय दिए गए भारत रत्न पर कसा तंज

सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भारत रत्न एक परिवार को सम्मान देने का जरिया बन गई। हद तो तब हो गई जब देने वाले खुद को सम्मानित करने लगे।

उन्होंने कहा कि 1953 में नेहरू ने तो 1971 में इंदिरा गांधी ने खुद को इस सम्मान से सम्मानित करवाया। 1991 में राजीव गांधी को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया, यानी एक परिवार के तीन पीढ़ियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

संविधान निर्माता को भी भाजपा ने ही दिया सम्मान

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि संविधान निर्माता आंबेडकर को भी भारत रत्न तब मिला, जब भाजपा के समर्थन की सरकार चल रही थी।

इस लोकसभा चुनाव में इस सम्मान को देश और बिहार के लोग यादरखेंगे और एकमुश्त नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए मतदान करेंगे। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल एवं प्रवक्ता उषा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Bihar Teachers: 'नीतीश कुमार शिक्षकों के असली हमदर्द...', सक्षमता परीक्षा के रिजल्ट पर बोले विजय चौधरी

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने बनाया मास्टर प्लान, '17 बनाम 17' समेत इन मुद्दों पर तैयारी पूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।