यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार-बांग्लादेश के बीच जलमार्ग से आयात-निर्यात होगा बेहद आसान, 800 KM की दूरी घटकर होगी 19 किलोमीटर
बिहार से बांग्लादेश के लिए खाद्य सामग्री स्टोन चिप्स समेत अन्य सामानों का जलमार्ग से आयात व निर्यात करना बेहद कम समय में आसान और सस्ता हो जाएगा। भारती ...और पढ़ें

HighLights
- आईडब्लूएआई के निदेशक बोले- जनवरी के अंत तक नये मार्ग पर मालवाहक जहाज का परिचालन होगा शुरू
- कस्टम स्टेशन बनकर तैयार
अहमद रजा हाशमी, पटना सिटी। बिहार से बांग्लादेश के लिए खाद्य सामग्री, स्टोन चिप्स समेत अन्य सामानों का जलमार्ग से आयात व निर्यात करना बेहद कम समय में आसान और सस्ता हो जाएगा। इसके लिए भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की पहल पर भारत के बहरमपुर स्थित मैया में गंगा-पद्मा नदी तट पर एक निजी कंपनी द्वारा व्यवस्था विकसित की जा रही है।
यहां से बांग्लादेश के सुल्तानगंज बंदरगाह तक मालवाहक जहाजों की आवाजाही जल्द ही शुरू होगी। अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े स्थल के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच की जलमार्ग दूरी आठ सौ किलोमीटर से घट कर महज 19 किलोमीटर रह गई है। यह जानकारी आईडब्लूएआई पटना के निदेशक एलके रजक ने दी।
मैया स्थल पर कस्टम स्टेशन बनाया गया
उन्होंने बताया कि बिहार, उत्तर प्रदेश, कोलकाता समेत अन्य राज्यों को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से जोड़ने वाले मैया स्थल पर कस्टम स्टेशन बनाया गया है। कई कंपनियां यहां से जहाज परिचालन की तैयारी में जुटी हैं।
इस जलमार्ग पर नियमित ड्रेजिंग किए जाने की व्यवस्था की जाएगी। नयी व्यवस्था शीघ्र काम करने लगेगी।
खबरें और भी
पटना सिटी के व्यापारियों ने दिखायी रुचि