Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'राहुल चांद-सूरज तक जाएं तब बनेंगे PM', सनातन धर्म के बहाने असम के CM ने बिहार में जमकर सुनाई खरी-खोटी

    By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 06:05 PM (IST)

    बिहार के नालंदा जिले के राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में वैशाली उत्सव आयोजन देखने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पहुंचे। इस दौर ...और पढ़ें

    बिहार में पत्रकारों से बातचीत करते असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा।
    बिहार में पत्रकारों से बातचीत करते असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा।

     जागरण संवाददाता, पटना: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शुक्रवार को बिहार के नालंदा जिले के राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित वैशाली उत्सव में भाग लेने पहुंचे। बिहार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों पर करारा हमला बोला।

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने I.N.D.I.A पर हमला बोलते हुए कहा कि जो भी लोग आज सनातन धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं, जहर उगल रहे हैं, वे कहीं न कहीं कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं।

    असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ही लोगों को सनातन धर्म के प्रति बोलने के लिए उकसाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि साल 2024 में भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के लिए सूरज से लेकर चांद तक सफर करना होगा।

    यह भी पढ़ें - 'नीतीश-लालू ही बिहार में सामंती...', सम्राट ने सहरसा में CM को घेरा; बोले- आरक्षण की सबसे बड़ी हिमायती BJP

    बताया- नीतीश संग हुई चार घंटे बातचीत

    असम के मुख्यमंत्री ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी हाल में ही प्रधानमंत्री मोदी से मिले हैं। इसके साथ ही हमसे भी करीब चार घंटे बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। जो प्रधानमंत्री बनने का सपना संजोए हैं, वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Bihar Politics: सुशील मोदी का CM नीतीश पर तंज, PM ने दिलाई नालंदा को खोई हुई पहचान, अब हो रहा विकास