यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पटना में दो स्टील कंपनियों पर आयकर विभाग का छापा, बिहटा की फैक्ट्रियों में सुबह होते ही पहुंचे अफसर
Income Tax Raids in Patna पटना के बिहटा में दो स्टील कंपनियों पर आयकर विभाग का छापा। सुबह पांच बजे ही आयकर के अफसरों ने शुरू कर दी थी कार्रवाई। किसी ...और पढ़ें

बिहटा (पटना), संवाद सूत्र। Income Tax Raids in Patna: आयकर विभाग की टीम ने पटना में बड़े स्टील प्लांटों पर छापेमारी की है। पटना जिले के बिहटा स्थित बालाजी स्टील प्लांट और बालमुकुंद टीएमटी सरिया फैक्ट्री में बुधवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की । बिहटा-मनेर रोड स्थित दोनों फैक्ट्री को प्रात: करीब 5.00 बजे ही पुलिस बल के साथ आयकर विभाग की टीम ने नाकेबंदी कर प्रवेश की। छापेमारी दल दोनों फैक्ट्री के भीतर है। बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
कंपनी की आय छिपाने का है अंदेशा
सूत्रों के अनुसार आयकर टैक्स विभाग के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि बिहटा में सरिया बनाने वाली बालमुकुंद सुपर और बालमुकुंद डायमंड के अलावा बालाजी स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा आय की सही जानकारी नहीं दी जाती है। पुलिस के साथ आधा दर्जन गाड़ियों से छापेमारी करने पहुंची हुई है।
कंपनी के लोग बोलने से बच रहे
आयकर विभाग के अधिकारियों ने कंपनी के सारे कार्यालय को सील कर दिया है। आयकर अधिकारी कंपनी के स्टाफ के आने का इंतजार कर रहें है। डर से फैक्ट्री का कोई भी कर्मचारी कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रहा है। मेन गेट को बंद कर दिया गया है। कंपनी के गार्ड द्वारा पत्रकारों को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
संयुक्त आयुक्त के नेतृृृत्व में हो रही छापेमारी
वही छापेमारी के दौरान आयकर के एक अधिकारी ने इनपुट दिया कि आयकर के संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में यह कार्रवाई हो रही है। कंपनी का कोई भी स्टाफ नहीं आया है यह कार्रवाई पूरे दिन चलेगी। छापेमारी के बाद कर वंचना की सही आकलन कर कुछ भी बताया जा सकता है। फैक्ट्री के स्टाफ ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है।