यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
I.N.D.I.A गठबंधन की सीटों का कल होगा बंटवारा! RJD इन 2 दिग्गज नेताओं को भेज रही दिल्ली
Lok Sabha Eleciton 2024 Bihar Politics विपक्षी दलों के महागठबंधन की सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में बुधवार को एक अहम बैठक होने जा रही है। सियासी ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद हो सकता है सीटों का एलान
- सीटों को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics : इंडी महागठबंधन (I.N.D.I.A) में सीट बंटवारे का मामला अब तक फंसा हुआ है। बुधवार को कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं की दिल्ली में बैठक प्रस्तावित है।
संभावना जताई गई है कि बुधवार की शाम तक सीटों को एलान हो जाएगा। राजद की ओर से दिल्ली में प्रस्तावित बैठक में नवनियुक्त दोनों राज्यसभा सदस्य मनोज झा और संजय यादव भाग लेंगे।
कुछ नामों पर नहीं बन पा रही बात!
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर विलंब होने की वजह कुछ नेताओं के नामों को लेकर अनिर्णय की स्थिति बताया जा रहा है।
मुकेश सहनी के अलावा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस और जदयू छोड़ने वाले अली अशरफ फातमी से बातचीत होने और वाम दलों को विश्वास में लेने के बाद ही राजद सीटों पर अंतिम सहमति बनाना चाहता है।
पहले दो चरणों की सीटों का हो सकता है एलान
हालांकि, कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि उनकी ओर से सीटों को लेकर कोई संशय नहीं है। पार्टी नौ से दस सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है और लोकसभा क्षेत्र के साथ उन पर लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं।
बुधवार को दिल्ली में तमाम दलों के नेता बैठेंगे। इसके बाद भी यदि सहमति नहीं बनती है तो पहले दो चरणों के लिए सीट बांटकर उनका एलान किया जा सकता है।
बिहार में पार्टियों के वॉर रूम तैयार
बता दें कि बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर करीब-करीब सभी पार्टियों ने अपने वॉर रूम तैयार कर लिए हैं। इनके माध्यम से मतदाता तक पहुंच बनाने की कोशिश की जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी से लेकर राजद, जदयू, कांग्रेस ने अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारियां भी बांट दी हैं। राजद ने अपने दिग्गज नेता को इसका जिम्मा सौंपा है।
यह भी पढ़ें
लालू तो कभी-कभी आते हैं... RJD के इस दिग्गज के हाथ वॉर रूम की कमान, बाकी दलों का ये है हाल