Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India Maldives Row: 'खरगे साहब विदेश नीति पर ज्ञान ना दें', कांग्रेस अध्यक्ष पर फूटा गिरिराज का गुस्सा; याद दिलाया चश्मे का नंबर

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 02:24 PM (IST)

    मालदीव विवाद पर खरगे के बयान से नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। खरगे ने मोदी की विदेश नीति पर सवाल खड़े किए हैं। जिसपर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया ...और पढ़ें

    'खरगे साहब विदेश नीति पर ज्ञान ना दें', कांग्रेस अध्यक्ष पर फूटा गिरिराज सिंह का गुस्सा (फाइल फोटो)
    'खरगे साहब विदेश नीति पर ज्ञान ना दें', कांग्रेस अध्यक्ष पर फूटा गिरिराज सिंह का गुस्सा (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, पटना। Giriraj Singh On Mallikarjun Kharge मालदीव बनाम लक्षद्वीप मामले में अब केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह की एंट्री हो गई है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर आपत्ति जताई है। गिरिराज सिंह ने कह दिया है कि खरगे साहब अगर आपको विदेश नीती समझ नहीं आती तो आप कनाडा के जस्टिन ट्रूडो से बात कर लीजिए।

    दरअसल, मालदीव विवाद (Maldives Controversy) पर खरगे ने कहा था कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही पीएम मोदी सब कुछ व्यक्तिगत रूप से ले रहे हैं। खरगे ने यह भी कहा कि हमारे पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मधुर होने चाहिए। हमें समय के मुताबिक ही काम करना होगा, क्योंकि हम पड़ोसियों को नहीं बदल सकते हैं।

    'आपके चश्मे का लेंस ठीक नहीं है'

    अब उनके इस बयान पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि मोदी की विदेश नीति आपको समझ में नहीं आएगी, क्योंकि आपके चश्मे का लेंस ठीक नहीं है। भाजपा सांसद ने कहा कि आज दुनिया के समृद्ध देश भारत के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। अब तो चीन भी तारीफ करने लगा है, इसलिए खरगे साहब विदेश नीति पर ज्ञान ना दें तो बेहतर है।

    'मोदी की विदेश नीति की वजह से हुआ'

    गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि अगर आपको मोदी (PM Modi Foreign Policy) की विदेश नीति को समझना है तो आप रूस और यूक्रेन का युद्ध देख सकते हैं। जिस दौरान दोनों देशों में भीषण युद्ध चल रहा था उसी समय 50 हजार भारतीय विद्यार्थियों को निकालने के लिए सीज फायर किया गया। ये सब मोदी की विदेश नीति की वजह से ही हुआ है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bihar Crime: ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ बुक किया होटल, जमकर खिलाया चिकन लॉलीपॉप, फिर मुंह में पिस्टल डाल...

    ये भी पढ़ें- Manish Kashyap: 'कोई पिता अपनी बेटी देने के लिए मुझे नहीं हो रहा तैयार...' शादी को लेकर छलका मनीष कश्यप का दर्द