Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India Pakistan Tension: बिहार में छुट्टियों से बॉर्डर पर लौटने लगे फौजी, रेलवे को मिला स्पेशल डायरेक्शन

    Updated: Sat, 10 May 2025 10:01 AM (IST)

    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देश की सीमा पर तैनात फौजियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बिहार और पूर्वी क्षेत्र के फौजी भाई विभिन्न ट्रेनों से वापस लौ ...और पढ़ें

    बॉर्डर पर लौटने लगे फौजी ( ANI फोटो)
    बॉर्डर पर लौटने लगे फौजी ( ANI फोटो)

    HighLights

    1. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद फौजियों की छुट्टी रद
    2. जो फौजी छुट्टी पर उन्हें भी वापस बुलाया जा रहा

    जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए देश की सीमा पर तैनात फौजियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। ऐसे में वे वापस लौटने लगे हैं। इस क्रम में बिहार ही नहीं पूर्वी क्षेत्र के रहने वाले तमाम फौजी भाई देश की सेवा के लिए विभिन्न ट्रेनों से लौटने लगे हैं। रेलवे की ओर से सभी ट्रेन टिकट निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि फौजी भाइयों को पहले बर्थ उपलब्ध कराएं।

    किसी कारणवश उन्हें बर्थ नहीं मिल पा रहा है तो उनके बैठने की व्यवस्था कराएं ताकि वे आराम से देश की सरहद की रक्षा के लिए जाएं। पटना जंक्शन व पाटलिपुत्र स्टेशन से गुजरने वाली ब्रह्मपुत्र मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, तेजर राजधानी, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस, पंजाब मेल में फौजियों की भीड़ देखी जा रही है।

    इसके अलावा अर्चना एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों से दिल्ली, पंजाब के विभिन्न शहरों, जम्मू-कश्मीर, गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर क्षेत्रों में, राजस्थान के शहरों के लिए फौजियों का जाना शुरू हो गया है।

    पाकिस्तान के ड्रोन को नाकाम कर रही भारतीय सेना

    भारतीय सेना ने पाकिस्तान के द्वारा लगातार किए जा रहे ड्रोन हमलों को नष्ट कर रहे हैं। सेना ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि सुबह 5 बजे के आसपास पाकिस्तान पश्चिमी सीमा से सटे कई इलाकों में ड्रोन हमले करने की कोशिश की थी, जिसे नाकाम कर दिया गया है।

    ये भी पढ़ें

    भारत-पाक तनाव के बीच बिहार सरकार ने 4 विभागों की छुट्टियां की रद, अपनी पोस्ट पर तैनात रहेंगे पुलिस अधिकारी

    India Pakistan News: युद्ध के समय आप भी कर सकते हैं देश की सेवा, भारत-पाक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला

    खबरें और भी