Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPS Nayyar Hasnain Khan: बिहार पुलिस में जल्द होगी फेमस आईपीएस नैय्यर हसनैन खान की वापसी, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 09:16 PM (IST)

    बिहार कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी नैय्यर हसनैन खान समय से पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पर अपनी सहमति ...और पढ़ें

    केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से जल्द लौटेंगे नैय्यर हसनैन खान
    केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से जल्द लौटेंगे नैय्यर हसनैन खान

    HighLights

    1. बिहार पुलिस मुख्यालय में मिलेगा अहम पद
    2. बिहार सरकार ने केंद्र से किया था अनुरोध

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के चर्चित आइपीएस अधिकारी नैय्यर हसनैन खान समय से पूर्व ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटेंगे।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। बताया जाता है कि एसएसबी के डीजी की अंतिम मुहर के साथ ही वह विरमित हो जाएंगे और जल्द ही बिहार पुलिस मुख्यालय में वापस अपना योगदान देंगे।

    नैय्यर हसनैन खान अभी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बिहार के पटना सीमांत मुख्यालय में आइजी के पद पर कार्यरत हैं।

    पिछले साल सितंबर माह में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। वह 1996 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वह आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी के पद पर लंबे समय तक रहे और कई पेपर लीक का पर्दाफाश किया।

    सूत्रों के अनुसार, बिहार सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से नैय्यर हसनैन खान को वापस भेजने का अनुरोध किया था जिसे मंत्रालय ने मान लिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में अहम पद दिए जाने की चर्चा है।

    पुलिस पर हमला करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- आइजी

    • सोमवार को नवादा पहुंचे मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) क्षत्रनील सिंह ने दो टूक कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
    • पुलिस इस मामले में नियम कानून के तहत कार्रवाई करेगी। उन्होंने रजौली में बीते दिनों पुलिस टीम पर बदमाशों द्वारा किए गए हमला मामले में स्पष्ट कहा कि जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    • आइजी ने रजौली पहुंचकर घटना वाले गांव तुलसी बिगहा में जाकर विस्तार से जानकारी ली। इस बीच पुलिस अधिकारियों को मामले में फरार आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का आदेश दिया। ]
    • बता दें कि बीते 15 मार्च को तुलसी बिगहा गांव में पति-पतिनी के विवाद के बाद पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया था, मामले में अबतक 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
    • इससे पहले नवादा पहुंचने पर जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में गार्ड आफ आर्नर दिया गया। आइजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया।
    • इसके बाद उन्होंने विभाग के विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

    इस दौरान जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, डीडीसी प्रियंका सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसपी व जिले के सभी डीएसपी को आवश्यक निर्देश दिया।

    वहीं लंबित मामलों की प्रगति, कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण रणनीति और पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। जिले में शांति व्यवस्था के लिए उठाए जा रहे विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

    यह भी पढ़ें-

    'अपराधी कट्टा दिखाएंगे तो पुलिस भी गोली से देगी जवाब', ADG कुंदन कृष्णन का क्लियर मैसेज

    होली के बाद मुजफ्फरपुर में 51 लोगों को अचानक क्यों किया गया गिरफ्तार? सामने आई बड़ी वजह