Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के अगले दिन दुल्हन के साथ हुई ये हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाल दी छड़

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sun, 11 Dec 2016 10:51 PM (IST)

    बिहार के आरा में शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन के साथ जबरदस्त हैवानियत हुई। उसके प्राइवेट पार्ट में छड़ डाल दी गई। पति ने घरवालों के साथ मिलकर इस घटना क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भोजपुर [जेएनएन]। दहेज नहीं देने पर हैवानियत का यह अपनी तरह का अलग मामला है। शादी के दूसरे ही दिन उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई तथा प्राइवेट पार्ट में छड़ डाल दिया गया। दिल दहला देने वाली यह घटना आरा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मैनपुरा गांव में हुई।

    बताया जाता है कि एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपनी पोती रजनी (काल्पनिक नाम) की शादी धूमधान से की। उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर रजनी के ससुरालवालों को गिफ्ट में दान-दहेज दिया। लेकिन, ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। शादी के दिन से ही वे 1.60 लाख रुपये की मांग करने लगे।

    दादा के अनुसार जब उन्होंने और रुपये देने से इंकार कर दिया तो रजनी को शादी की रात से ही प्रताडि़त किया जाने लगा। शादी के दूसरे दिन पति व ससुराल के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ डाल दी गई। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

    एसपी क्षत्रनील सिंह ने बताया कि घटना को लेकर पति व सास-ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है। जांचोरांत आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों का स्पीडी ट्रायल करा उन्हें सजा दिलाई जाएगी।

    खबरें और भी