Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहा Ishan Kishan: हाइट कितनी, गर्लफ्रेंड कौन? 5 फीट के बल्लेबाज ने मचाई हलचल

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 11:44 AM (IST)

    Pakistan's Google Search Trend After T20 Win ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 77 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को 61 रनों से याद ...और पढ़ें

    ईशान किशन की चर्चा तेज

     ईशान किशन की चर्चा तेज

    HighLights

    1. ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन बनाकर भारत को जिताया।

    2. पाकिस्तान में गूगल पर उनकी हाइट, गर्लफ्रेंड, उम्र खूब खोजी गई।

    3. गीता पढ़कर मानसिक बल मिला, डेढ़ साल बाद टीम में वापसी की।

    डिजिटल डेस्क, पटना। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर यादगार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख बदल दिया। ईशान की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने पाकिस्तानी गेंदबाज बेबस नजर आए। यह जीत टूर्नामेंट इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीतों में गिनी गई। मैच के बाद सरहद पार भी ईशान किशन की चर्चा तेज हो गई।

    ishan kishan

    पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च

    मुकाबले के दौरान और बाद में पाकिस्तान में ईशान किशन ट्रेंड करने लगे। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक उनके नाम से जुड़े कई सवाल तेजी से खोजे गए। ‘ईशान किशन की हाइट क्या है’, ‘उम्र कितनी है’ जैसे सवाल चर्चा में रहे। साथ ही ‘गर्लफ्रेंड कौन है’, ‘वाइफ’, ‘फैमिली’ और ‘रिलिजन’ भी ट्रेंड करता रहा। यहां तक कि उनकी नेट वर्थ और संपत्ति को लेकर भी लोग जानना चाहते थे। सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की गई।

    '5 फीट का लड़का टीम पर भारी'

    पाकिस्तानी यूजर्स ने उनकी पारी को शानदार करार दिया। एक यूजर ने लिखा, 'सवा 5 फीट का लड़का पूरी टीम पर भारी पड़ गया।' उनकी हाइट करीब 5 फीट 6 इंच बताई जाती है। गूगल पर 'ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन है?' सवाल भी ट्रेंड करता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका नाम मॉडल अदिति हुंडिया से जोड़ा जाता है। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से रिश्ते पर खुलकर बयान नहीं दिया है।

    शोएब अख्तर ने भी की तारीफ

    पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ईशान को मैच का हीरो बताया। उन्होंने कहा कि जब बाकी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, तब ईशान ने कमाल किया। पत्रकारों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने भी उनके कमबैक की सराहना की। दो महीने पहले तक वे टीम की योजना का हिस्सा नहीं थे। लेकिन इस पारी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। यह कमबैक क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास बन गया।

    खबरें और भी

    गीता से मिला मानसिक बल

    करीब डेढ़ साल टीम से बाहर रहने के बाद ईशान ने वापसी की है। खराब फॉर्म और मानसिक तनाव के दौर में वे गीता पढ़ते थे। अपने किट बैग में ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ की छोटी प्रति रखते थे। मां की सलाह पर उन्होंने इसे पढ़ना शुरू किया। इससे उन्हें मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास मिला। हाल ही में उनकी कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती।

    बचपन से क्रिकेट के दीवाने

    पटना के आशियाना में 7 साल की उम्र में उन्होंने बल्ला थामा था। क्रिकेट के लिए उन्होंने स्कूल तक छोड़ दिया था। दोस्त उन्हें ‘डेफिनेट’ नाम से बुलाते हैं। उनके आदर्श एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी रहे हैं। विकेटकीपिंग और आक्रामक बल्लेबाजी उनकी खास पहचान है। अब उनकी पारी ने उन्हें सिर्फ भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी स्टार बना दिया है।

    यह भी पढ़ें- Ishan Kishan की 'लव स्टोरी' से जयपुर के दामाद बनने तक: दादा ने खोला राज, बोले- पोते की पसंद ही मेरी पसंद