Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईशान क‍िशन ने बताया आगे का प्‍लान; पटना पहुंचने पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने क‍िया स्‍वागत

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 07:04 PM (IST)

    टी-20 विश्व कप विजेता ईशान किशन पटना पहुंचे, जहाँ उनका जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने 317 रन बनाए थे। ईशान ने कहा कि वे ऐसे ही खेलते और जीतते रहना चाहते ...और पढ़ें

    पटना एयरपोर्ट पर ईशान क‍िशन के साथ श्रेयसी सिंह।

    पटना एयरपोर्ट पर ईशान क‍िशन के साथ श्रेयसी सिंह।

    HighLights

    1. टी-20 विश्व कप विजेता ईशान किशन पटना पहुंचे।

    2. एयरपोर्ट पर परिवार और प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया।

    3. ईशान ने कहा, अब बस खेलते और जीतते जाना है।

    जागरण संवाददाता, पटना। ताबड़तोड़ पारियां खेल भारत को टी-20 विश्वकप दिलाने वाले राजधानी के ईशान किशन मंगलवार को पटना पहुंचे।

    एयरपोर्ट पर पिता प्रणव पांडेय सहित अन्य स्वजनों ने उनका स्वागत किया। विश्वकप में तीन अर्धशतकों की मदद से कुल 317 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद रहे।

    अब बस खेलते और जीतते जाना हैः ईशान किशन

    कुछ लोगों के साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं। मीडिया से बातचीत में ईशान ने अपने आगे के लक्ष्य को बताया। उन्होंने कहा कि अब ऐसे ही खेलते और जीतते जाना है।

    विश्वकप में किया मेरा प्रदर्शन राज्य के खिलाड़ियों को प्रेरणा देगा। ईशान से जब पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के बयान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम इतने शानदार तरीके से ट्राफी जीते हैं।

    अच्छा प्रश्न कीजिए। कीर्ति आजाद ने क्या कहा है, अब मैं इसपर क्या बोलूं? बता दें कि टी-20 विश्वकप जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ट्राॅफी लेकर अहमदाबाद के स्टेडियम में स्थित हनुमान मंदिर गए थे।

    इस पर कीर्ति आजाद ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं? ट्राॅफी हर धर्म के 140 करोड़ भारतीयों की है।

    Ishan

    (पटना एयरपोर्ट पर ईशान किशन को माला पहनाता बच्‍चा।)

    कीर्ति आजाद ने मंदिर जाने पर जताई थी आपत्‍त‍ि 

    यह किसी एक धर्म की विजय यात्रा नहीं होनी चाहिए। कीर्ति ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा था कि एक खास धर्म को प्राथमिकता दी गई है।

    इधर बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने ईशान क‍िशन का स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि ईशान ने बिहार और देश का नाम रौशन किया है। 

    बिहार के बच्‍चों को अच्‍छी खेल संरचना और सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इससे आने वाले समय में और प्रत‍िभाशाली बच्‍चे सामने आएंगे।