Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Singh : जेल में बंद अनंत सिंह कौन सी बीमारी से जूझ रहे? तीन दिन में दूसरी बार पहुंचे IGIMS, डॉक्टर अलर्ट

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 11:26 AM (IST)

    बिहार के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह गंभीर बीमारी का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जेल में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आनन-फ ...और पढ़ें

    जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह किडनी रोग से पीड़ित
    जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह किडनी रोग से पीड़ित

    HighLights

    1. जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह किडनी रोग से पीड़ित
    2. अनंत सिंह इलाज के बाद अब खतरे से बाहर

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह को आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वे खतरे से बाहर हैं। बेउर कारा के अधिकारियों ने शनिवार को मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया था।

    उन्हें किडनी की समस्या है और क्रेटिनिन का स्तर बढ़ा हुआ है। आईजीआईएमएस में उन्हें मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार की यूनिट में भर्ती किया गया है।

    लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टर

    हालांकि, किडनी रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओम कुमार, यूरोलाजी के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार तिवारी और हृदय विभाग के डॉ. रवि विष्णु प्रसाद लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

    उप निदेशक सह चिकित्साधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि उनके लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है, जो लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। उनका स्वास्थ्य स्थिर है और खतरे की कोई बात नहीं है। क्रेटिनिन का स्तर भी कम हो रहा है।

    तीन दिन बाद ही दोबारा कराना पड़ा भर्ती

    तीन दिन पूर्व भी उन्हें पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसी बीच क्रेटिनिन स्तर बढ़ जाने व पेट दर्द में आराम नहीं होने पर उन्हें दोबारा आईजीआईएमएस रेफर किया गया था।

    इसके बाद शनिवार की देर शाम उन्हें आईजीआईएमएस लाया गया। प्राइवेट वार्ड में पुलिस अभिरक्षा में उनका उपचार किया जा रहा है।

    खबरें और भी