Bihar Election Result 2025: प्रशांत किशोर को मिली 0 सीटें, चेक करें Top 5 Candidates का रिजल्ट
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 239 उम्मीदवार उतारे, जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर और राजनेता शामिल थे। अधिकांश उम्मीदवारो ...और पढ़ें

HighLights
जन सुराज पार्टी को मिली हार
टॉप 5 उम्मीदवारों का परिणाम
बिहार चुनाव 2025 का नतीजा
डिजिटल डेस्क, पटना। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरी। पार्टी ने पूरे बिहार में 239 उम्मीदवार उतारे और दो चरणों में होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ा। हालांकि, नतीजों ने PK को मायूस कर दिया।
जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ रहे 239 उम्मीदवारों में डॉक्टर, इंजीनियर और कुछ स्थापित राजनेता भी हैं। लगभग 85 जन सुराज उम्मीदवारों ने अपने हलफनामों में 'कृषि' को अपना व्यवसाय बताया।
जन सुराज के 55 उम्मीदवार स्नातकोत्तर हैं, 94 स्नातक हैं और 11 पीएचडी धारक हैं। 34 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और 18 ऐसे हैं जिन्होंने 10वीं कक्षा को अपनी सर्वोच्च शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।
टॉप 5 कैंडिडेट्स का रिजल्ट यहां देखें-
- कुम्हरार से केसी सिन्हा चुनाव लड़े और हार गए। यहां से बीजेपी के संजय कुमार चुनाव जीते। उनको 100485 वोट मिले।
- भोरे से प्रीति किन्रर चुनाव लड़ीं। उनको भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस सीट से जनता दल यूनाइटेड के सुनील कुमार चुनाव लड़े। उनको 101469 वोट मिले।
- कोचाधामन से अबू अफ्फान फारूक चुनाव लड़े। उनको भी हार का सामना करना पड़ा। यहां से AIMIM के मो. सरवार आलम को 81860 वोट मिले। 23021 वोटों से वह चुनाव जीत गए।
- करगहर से रितेश रंजन पांडेय ने चुनाव लड़ा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस सीट से वशिष्ठ सिंह जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े। उनको 92485 वोट मिले। 35676 वोट से वशिष्ठ सिंह चुनाव जीत गए।
- चनपचटिया से मनीष कश्यप चुनाव लड़े और तीसरे नंबर पर रहे। यहां से कांग्रेस के अभिषेक रंजन चुनाव जीत गए। उनको 87538 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बीजेपी के उमाकांत सिंह रहे।