Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jan Suraaj Party: पीके की नई टीम का एलान, आनंद मिश्रा बनाए गए युवा अध्यक्ष; सुभद्रा सहनी बनीं महिला प्रेसिडेंट

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 09:43 PM (IST)

    जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में पार्टी के संगठन विस्तार की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची भी जारी ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का विस्तार किया गया है।
    प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का विस्तार किया गया है।

    HighLights

    1. जन सुराज ने घोषित किए राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के नाम, सुभद्रा सहनी बनीं महिला अध्यक्ष
    2. वीरेंद्र राय किसान अध्यक्ष, आनंद मिश्रा युवा अध्यक्ष एवं अरविंद सिंह कोषाध्यक्ष मनोनीत
    3. 10 प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव एवं पांच 5 सचिव के नामों की भी घोषणा

    राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज पार्टी के (Jan Suraaj Party) अध्यक्ष मनोज भारती (Manoj Bharti) ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में जन सुराज पार्टी के संगठन विस्तार घोषणा की। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची भी जारी की। साथ ही भारती ने आने वाले दिनों में पार्टी संगठन को कैसे मजबूत किया जाएगा इसकी भी जानकारी दी।

    भारती ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए सुभद्रा सहनी को महिला अध्यक्ष, वीरेंद्र राय को किसान अध्यक्ष, आनंद मिश्रा को युवा अध्यक्ष एवं अरविंद सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।

    प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव की सूची जारी

    साथ ही 10 प्रदेश उपाध्यक्ष, 10 प्रदेश महासचिव, पांच प्रदेश सचिव के नामों की सूची भी जारी की। प्रदेश उपाध्यक्ष वाईवी गिरि, केसी सिन्हा, ललन यादव, विनोद चौधरी, जियाउद्दीन खान, राम प्रकाश सहनी, विनीता विजय, नेयाज अहमद, दुर्गा प्रसाद एवं योगेंद्र शर्मा को बनाया है।

    प्रदेश महासचिव किशोर कुमार मुन्ना, नंद किशोर कुशवाहा, नरेश कुमार मांझी, सरवर अली, विजेंद्र ठाकुर, राजीव कुमार, संतोष महतो, आजम हुसैन अनवर, राहुल कुमार सिंह, एवं मनोज राय को बनाया है। प्रदेश महासचिव संजय चौहान, कुमार शांतनु,पुनम पासवान, नुदरत महजबीन एवं डॉ. प्रियंका सिंह बनाई गईं हैं।

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जसुपा

    बता दें कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई है। प्रशांत किशोर का मानना है कि अगले चुनाव में वह अपने दम पर सरकार बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि जन सुराज पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जसुपा का किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं होगा।

    खबरें और भी

    बीते उपचुनाव में मिली करारी हार

    बीते उपचुनाव में जन सुराज पार्टी को करारी हार मिली। चार सीटों (तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़) पर पार्टी की बुरी हार हुई। प्रशांत किशोर की जीत की भविष्यवाणी गलत साबित हुई। उन्होंने उपचुनाव से पहले सभी चार सीटों पर जीत का दावा किया था। वहीं, चार सीटों पर बुरी का सामना करना पड़ा।

    उपचुनाव में हार के बाद क्या बोले PK?

    उपचुनाव में मिली हार के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि हम हार नहीं मानेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हार से हमें हिम्मत मिली है। हमारी पार्टी को 2 महीने भी पूरे नहीं हुए, फिर भी 70 हजार लोगों ने हमें वोट दिया है। हमलोग सही दिशा में काम कर रहे हैं और अपने कदम पीछे नहीं लेंगे। हालांकि, प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं इस प्रदर्शन को अच्छा नहीं मान रहा हूं, बल्कि इससे अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता था।

    ये भी पढ़ें- Prashant Kishor: 'मैं NDA का समर्थन करता अगर...', पीके का बड़ा बयान; नीतीश कुमार का लिया नाम