Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: चुनाव परिणाम पर घमासान, अब कांग्रेस ने जेडीयू पर बोला हमला, कहा- आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांके

    By Sanjeev KumarEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 10:50 AM (GMT+05:30)

    Bihar News तीन राज्य मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद इंडी गठबंधन में ही तकरार देखने को मिल रही है। जेडीयू और ...और पढ़ें

    जेडीयू और कांग्रेस में बढ़ी तकरार (जागरण)
    जेडीयू और कांग्रेस में बढ़ी तकरार (जागरण)

    HighLights

    1. तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद सियासत तेज हो गई है।
    2. जेडीयू और आरजेडी दोनों कांग्रेस पार्टी को सलाह देती नजर आ रही है।

    डिजिटल डेस्क, पटना। तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद इंडी गठबंधन में तकरार देखने को मिल रही है। सभी छोटी छोटी पार्टियां कांग्रेस को नसीहत देने लगी हैं। इसका असर सबसे अधिक बिहार में देखा जा रहा है। जेडीयू से लेकर आरजेडी ने इस हार का जिम्मेदार कांग्रेस को बताया है। वहीं अब कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने भी इसपर पलटवार कर दिया है।

    दरअसल, कांग्रेस नेता शकील खान ने बिना नाम लिए जेडीयू को अपने गिरेबान में झांकने के लिए कहा है। शकील खान ने कहा कि हमलोग तीन राज्य हारे हैं और एक में जीत भी दर्ज की है। हम इस हार का भी दिलेरी से सामना कर रहे हैं। लेकिन जो लोग आज आरोप लगा रहे हैं वे अपने गिरेबान में झांके।

    शकील खान ने कहा कि आज जो आरोप लगा रहे हैं, उनसे पूछिए कि भारतीय जनता पार्टी को यहां तक किसने लाया है। देश भर में घूम घूमकर किसने भाजपा के लिए प्रचार किया है। यह आत्ममंथन का समय है और इसपर विचार करने की जरूरत है। आरोप प्रत्यारोप लगाने से कुछ नहीं होगा।

    जदयू नेता ने भी दे डाली नसीहत

    वहीं जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने भी कांग्रेस को नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस की सभी पार्टियां एक साथ मिलकर चुनाव लड़ती तो ऐसी परिस्थिति नहीं होती। इंडी एलायंस में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उदारता दिखाती और सबको साथ लेकर चलती।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि सिर पर लोकसभा का चुनाव है। समन्वय बनाए जाने की जरूरत है। सभी लोगों को साथ मिलकर चलना होगा तबही हमलोग आगे बढ़ पाएंगे।