Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JDU ने सम्राट के बयान को बताया बलि‍दान‍ियों का अपमान, CM नीतीश से लेकर जदयू के अन्‍य नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

    By Prateek JainEdited By: Prateek Jain
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 10:31 PM (IST)

    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि बिहार भाजपा के बड़बोले प्रदेश अध्यक्ष ने अनर्गल बयान देकर आजादी के लिए प्राण न्योछावर करन ...और पढ़ें

    CM नीतीश से लेकर जदयू के अन्‍य नेताओं ने सम्राट के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
    CM नीतीश से लेकर जदयू के अन्‍य नेताओं ने सम्राट के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

    HighLights

    1. भाजपा के लोग स्वतंत्रता की कीमत को समझने में आज तक निष्फल रहे हैं: उमेश सिंह कुशवाहा
    2. यह देश से प्यार करने वाले 140 करोड़ देशवासियों के मुंह पर तमाचा है: राजीव रंजन

    पटना, राज्य ब्यूरो: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि बिहार भाजपा के बड़बोले प्रदेश अध्यक्ष ने अनर्गल बयान देकर आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले हजारों बलि‍दान‍ियों का घोर अपमान किया है।

    स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों से भाजपा इसके लिए माफी मांगे। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका दल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निंदनीय बयान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

    नौ साल के सत्ता काल में भाजपा के सिर पर अहंकार इस तरह से हावी हो गया है कि ये लोग स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना भी भूल गए हैं। दरअसल, स्वतंत्रता आंदोलन में भाजपा के पुरखों की भूमिका नगण्य थी इसलिए भाजपा के लोग स्वतंत्रता की कीमत को समझने में आज तक निष्फल रहे हैं।

    क्‍या बोले CM नीतीश?

    मुख्यमंत्री से जब यह सवाल कि किया गया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यह कहा है कि देश को आजादी 1947 में नहीं मिली। देश को सही मायने में आजादी 1977 के बाद मिली तो इसपर मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा- कि कौन कह रहा है यह?

    उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की किसी बात पर वह ध्यान ही नहीं देते। देश को कब आजादी मिली यह सभी को मालूम है। यह कितना अवैधानिक है कि किसी को आजादी के बारे में मालूम नहीं है। छोड़िए इन सब बातों को हम इन्हें वैल्यू ही नहीं देते।

    राजीव रंजन ने भाजपा को घेरा

    जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने सोमवार को कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा आजादी की तारीख को नकारना महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। यह देश से प्यार करने वाले 140 करोड़ देशवासियों के मुंह पर तमाचा है।

    खबरें और भी

    जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि यदि भाजपा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाती है तो उनके नेता इस दिन अपने कार्यालय में झंडा फहराकर लंबे-लंबे भाषण क्यों देते हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल किला पर झंडा फहराने से रोक क्यों नहीं देते हैं।

    जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान दिल की बात जुबान पर आने जैसा है। पूरा देश जानता है कि देश की आजादी की लड़ाई में भाजपा के कर्णधारों का कोई योगदान नहीं रहा है।