Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : बिहार में कई सियासी अटकलें तेज, 29 दिसंबर की बैठक में क्या फैसला लेंगे नीतीश कुमार?

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Mon, 25 Dec 2023 10:14 AM (IST)

    Bihar Politics जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली में 29 दिसंबर को होने जा रही है। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद जदयू के पदाधिकार ...और पढ़ें

    Bihar Politics : दिल्ली में JDU बनाएगी लोकसभा चुनाव की रणनीति, Nitish Kumar खुद देंगे टिप्स
    Bihar Politics : दिल्ली में JDU बनाएगी लोकसभा चुनाव की रणनीति, Nitish Kumar खुद देंगे टिप्स

    HighLights

    1. किसी मुद्दे पर किस तरह से क्षेत्र में उन्हें अपनी बात रखनी है
    2. नीतीश कुमार खुद और जदयू के वरिष्ठ नेता उन्हें देंगे टिप्स

    राज्य ब्यूरो, पटना। अपने जमीन से जुड़े पदाधिकारियों को जदयू इसी महीने के आखिर में लोकसभा चुनाव से जुड़े टिप्स समझाएगा। यह बताया जाएगा कि किस मुद्दे पर किस तरह से क्षेत्र में उन्हें अपनी बात रखनी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद व जदयू के बड़े वरिष्ठ नेता उन्हें यह बात समझाएंगे। दिल्ली में 29 दिसंबर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय परिषद की बैठक वहां के कांस्टीट्यूशन क्लब में होने जा रही। जदयू ने इस आयोजन के एजेंडे को लगभग तय कर लिया है।

    जदयू की इस बैठक को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें भी तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पदाधिकारियों को टिप्स देने के साथ भावी रणनीति पर क्या फैसला लेते हैं। 

    28 दिसंबर से ही दिल्ली में शुरू हो रहा आयोजन

    बहरहाल, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के एक दिन पहले ही 28 दिसंबर से जदयू की गतिविधि दिल्ली में आरंभ हो जाएगी। उस दिन शाम चार बजे पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी।

    29 को पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी फिर होगी राष्ट्रीय परिषद की बैठक

    जदयू के संबंधित पदाधिकारी ने बताया कि 29 दिसंबर को दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में पहले जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। भोजनावकाश के बाद इसी दिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। राष्ट्रीय कारर्यकारिणी सुबह 11.30 बजे आरंभ होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के अतिरिक्त इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी व सांसद शामिल रहेंगे। सभी प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

    खबरें और भी

    जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सभी जिलाध्यक्षों की रहेगी मौजूदगी

    जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के सभी प्रदेशों में काम कर रही इकाई से जुड़े जिलाध्यक्षों की मौजूदगी रहेगी। इसके अतिरिक्त सांसद व मंत्री आदि मौजूद रहेंगे। यह संख्या तीन सौ के करीब है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई चर्चा की जानकारी राष्ट्रीय परिषद में दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का होगा संबोधन

    जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद दोनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन होगा। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह व कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी अपनी बात रखेंगे।

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एजेंडे में जाति आधारित गणना और लोकसभा चुनाव

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एजेंडे के बारे में जदयू से मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले देश की सामयिक स्थिति पर चर्चा होगी। इस स्थिति में जदयू का क्या स्टैंड है, इस पर चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव में जदयू किस तरह से मौजूद रहे, किन मुद्दों के साथ वोटरों के साथ जदयू चर्चा करे यह तय होगा। इसके अतिरिक्त बिहार में जाति आधारित गणना कराए जाने और उसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में आरक्षण के दायरे को बढ़ाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिए जाने का प्रस्ताव भी लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: नए साल पर बिहार आ सकते हैं नवनियुक्‍त कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, मोहन प्रकाश पार्टी नेताओं संग बनाएंगे रणनीति

    DMK सांसद के बयान पर BJP ने उठाया बिहारी अस्मिता का मुद्दा, सुशील बोले- डीएमके सनातन, हिंदी व बिहारियों के विरुद्ध