Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: बिहार को विशेष दर्जा देने को लेकर बड़ा अपडेट, दिल्ली से लौटते ही संजय झा ने दी नई जानकारी

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 09:10 PM (IST)

    Bihar News बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर संजय झा ने बड़ी खबर दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब हमारी मांग नहीं रही बल्कि इस मामले पर चर् ...और पढ़ें

    संजय झा और नीतीश कुमार (सोशल मीडिया)
    संजय झा और नीतीश कुमार (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि अगले पांच साल में बिहार को बहुत कुछ मिलेगा
    2. संजय झा ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे पर केंद्रीय वित्त मंत्री से लंबी बातचीत हुई
    3. तेलंगाना और बिहार लंबे समय से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहा है

     राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ बातचीत शुरू हो गई है। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे झा ने संवाददाताओं से कहा कि वे जल्द ही इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

    मालूम हो कि अबतक जदयू विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहा था।बाद में इसमें विशेष पैकेज की मांग जुड़ी। लेकिन, केंद्र सरकार के साथ इन दोनों मुद्दे पर ठोस बातचीत नहीं हुई।झा ने पहली बार कहा कि बातचीत शुरू हो गई है।

    वित्त मंत्री के साथ इस मामले पर संक्षिप्त चर्चा हुई: संजय झा

    उन्होंने संकेत दिया कि पिछले दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के दौरान भी इन दोनों मुद्दे पर संक्षिप्त चर्चा हुई।वैसे, वित्त मंत्री से उनकी बातचीत बाढ़ की समस्या के निदान के लिए हुई थी। वित्त मंत्री ने तुरंत विशेषज्ञ समिति बनाने का आदेश दिया।

    झा ने विश्वास के साथ कहा कि केंद्र सरकार से बिहार को अगले पांच वर्षों में बहुत कुछ मिलेगा। उससे राज्य का विकास होगा। समझा जाता है कि झा का यह आत्मविश्वास भाजपा के साथ उनके पुराने संबंधों के कारण है। महागठबंधन सरकार से जदयू को अलग कर राज्य में एनडीए की सरकार बनाने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही है।

    खबरें और भी

    वैसे, 2019-24 की तुलना में केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल सहयोगी दलों के लिए अधिक उपयुक्त माना जा रहा है। केंद्र सरकार जदयू और तेलगू देशम दलों के समर्थन पर आश्रित है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी लंबे समय से अपने राज्य के लिए विशेष दर्जा की मांग कर रहे हैं।

    तेलंगाना और बिहार लंबे समय से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहा

    यह मांग दोनों पूर्ववर्ती राज्यों के विभाजन के दिन से ही हो रही है। 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड बना। 2014 में आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलंगना का निर्माण हुआ। विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज हासिल करना जदयू की राजनीतिक मजबूरी भी है। क्योंकि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने भी इसे मुद्दा बनाया है। राजद यह कह कर जदयू पर दबाव बना रहा है कि केंद्र सरकार उसपर (जदयू) आश्रित है। इसलिए जदयू केंद्र से यह मांग पूर्ण कराए।

    ये भी पढ़ें

    Nitish Kumar: बैक टू बैक पुल गिरने के बाद एक्शन में आए CM नीतीश कुमार, अधिकारियों को दे दिया ये आदेश

    Nitish Kumar: 'अगले साल जुलाई तक...', नीतीश कुमार का किसानों के लिए बड़ा एलान; वर्षों की परेशानी होगी दूर