विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्याम रजक ने कहा- महागठबंधन मजबूत है, दरार की बातें बेबुनियाद हैं

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Wed, 29 Mar 2017 08:36 PM (IST)

महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा, एेसी बातें उठ रही हैं जिसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जदयू नेता श्याम रजक ने कहा कि एेसी बातें केवल अफवाहें हैं।

श्याम रजक ने कहा- महागठबंधन मजबूत है, दरार की बातें बेबुनियाद हैं
श्याम रजक ने कहा- महागठबंधन मजबूत है, दरार की बातें बेबुनियाद हैं

पटना [जेएनएन]। बिहार में महागठबंधन में दरार की बातें कयासों का बाजार गर्म है कि महागठबंधन में सबकुठ ठीक नहीं चल रहा है। जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने सहयोगी कांग्रेस व आरजेडी मंत्री के विभागों पर सवाल उठाया था। इसके साथ ही आठ साल बाद बीजेपी के कुछ नेता नीतीश कुमार के घर भोज में शामिल हुए थे।

उसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म था कि जेडीयू और बीजेपी के बीच बात चल रही है। साथ ही कई मौकों पर सीएम नीतीश कुमार खुद भी बीजेपी की नीतियों की तारीफ कर देते थे। उसके बाद इन चर्चाओं को और हवा मिल जाती है।
इस पर सफाई देते हुए जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने कहा है कि यह असंभव और आधारहीन बात है। हमारा गठबंधन मजबूत है और बिहार के विकास के लिए काम कर रही है। 
 Impossible and baseless. Our alliance is strong and working for Bihar's development: Shyam Rajak,JDU on reports of BJP-JDU talks

— ANI (@ANI_news) March 29, 2017

दरअसल, कुछ दिन पहले ही बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महागठबंधन के सबसे बड़े नेता लालू यादव के परिवार से कोई शामिल नहीं हुआ था।