Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आरसीपी सिंह पर JDU का हमला, कहा- भाजपा को राजनीतिक विभीषण मुबारक, वो हमारी पार्टी को कमजोर करने में लगे थे

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Roma Ragini
    Updated: Fri, 12 May 2023 09:11 AM (IST)

    RCP Singh जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरसीपी सिंह पर आरोप लगाया कि वे पार्टी को कमजोर करने में लगे थे। भाजपा की कठपुतली बनकर वह मुख्यम ...और पढ़ें

    RCP Singh: आरसीपी सिंह पर जेडीयू ने लगाया पार्टी कमजोर करने का आरोप
    RCP Singh: आरसीपी सिंह पर जेडीयू ने लगाया पार्टी कमजोर करने का आरोप

    पटना, राज्य ब्यूरो। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। अब उनके भाजपा में शामिल होने पर जदयू नेताओं ने उनपर जुबानी हमला बोला है। यहां तक की आरसीपी सिंह पर जदयू को कमजोर करने का आरोप लगाया गया है।

    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आरसीपी सिंह पार्टी को कमजोर करने में लगे थे। भाजपा की कठपुतली बनकर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी साजिश कर रहे थे।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरसीपी सिंह का भाजपा में जाना कोई हैरान करने वाली खबर नहीं है। सच तो यह है कि जिस समाज से आरसीपी सिंह संबंध रखते हैं, वह शत प्रतिशत मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है।

    राजनीतिक विभीषण मुबारक हो भाजपा को

    आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया में जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि राजनीतिक विभीषण भाजपा को मुबारक हो। वह ऐसी भाजपा में गए हैं, जो जाति आधारित गणना की विरोधी है। बिहार को विशेष राज्य के दर्जा का विरोध किया। राजनीतिक विभीषण 2020 से ही आत्मा से भाजपा से जुड़े हुए थे। केवल शरीर उनका जदयू के साथ था।

    खबरें और भी