यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maheshwar Hazari Resigns : बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने दिया इस्तीफा, सियासी अटकलें फिर तेज
Maheshwar Hazari Resigns बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने बुधवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हजारी ने अपने इस्तीफे के पीछे की वज ...और पढ़ें

HighLights
- महेश्वर हजारी के अचानक इस्तीफा देने का कारण नहीं आया सामने
- विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी किया गया नोटिफिकेशन
पीटीआई, पटना। Bihar Politics : बिहार से बुधवार को एक बड़ी सियासी खबर सामने आई है। यहां विधानसभा के उपाध्यक्ष और जदयू नेता महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही अटकलों को बाजार भी गर्म हो गया है।
विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से ही मान्य कर लिया गया है।
बता दें कि महेश्वर हजारी दो बार के विधायक हैं। वह आरक्षित कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार के विधायक चुने गए थे। जदयू नेता हजारी मार्च 2021 से विधानसभा में डिप्टी स्पीकर का पद संभाल रहे थे।
हजारी के त्यागपत्र से अटकलें तेज
बता दें कि महेश्वर हजारी ने अपने पद से किस वजह से इस्तीफा दिया है, इस संबंध में अभी कोई जानकारी या स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हजारी इससे पहले नीतीश कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं।
प्रदेश के सियासी गलियारों में ऐसी अटकलें हैं कि महेश्वर हजारी को एक बार फिर से नीतीश कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बता दें कि बीते माह के अंत में प्रदेश में जदयू-राजद के महागठबंधन वाली सरकार गिर गई थी।
इसके बाद से ही प्रदेश के सियासी माहौल में चर्चा और अटकलों का दौर जारी है। जदयू-भाजपा की नई सरकार बनने के बाद भी सियासी अटकलों का यह सिलसिला अब भी जारी है।
हालांकि, जानकार यह भी मानते हैं कि जल्द ही महेश्वर हजारी मीडिया से बात करके इस संबंध में अपना रुख स्पष्ट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
'मुर्दाबाद करते रहिए...', Nitish Kumar की विपक्ष को दो टूक, शिक्षकों को भी दे डाली चेतावनी